फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Minor accuses businessman of rape

नाबालिग ने कारोबारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Minor accuses businessman of rape
पाकबड़ा। एक नाबालिग ने नया मुरादाबाद स्थित सुपरटेक कालोनी निवासी एक कारोबारी पर नौकरी दिलाने के बहाने एक होटल में बुलाकर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र निवासी पीड़िता की मां ने तहरीर में आरोप लगाया है कि करीब 45 दिन पहले आबिद सैफी का उनके मोबाइल फोन पर कॉल आया था। उसने कहा कि तुम्हारी बेटी नौकरी की तलाश में है। मैं उसकी नौकरी लगवा दूंगा। आरोपी ने उसकी बेटी को इंटरव्यू के लिए एक होटल में बुलाया था, जहां उसने अपने बॉस वसी से मिलवाया था। उसने भी नौकरी देने आश्वासन दे दिया था। 27 नवंबर को वसी का फोन आया था। उसने इंटरव्यू के लिए उसकी बेटी को एक होटल बुलाया था। आरोपी ने नाबालिग को उसके घर से लेने के लिए एक कार और एक महिला शिवानी को भेजा।
विज्ञापन

महिला उसकी बेटी को सुपरटेक बिल्डिंग के फ्लैट में ले गई। इसके बाद महिला चली गई। आरोपी ने उसकी बेटी से कहा कि वो उसे बीस हजार रुपये की सैलरी देगा। आरोपी कारोबारी ने उसकी बेटी को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसका दुष्कर्म किया। नाबालिग ने घर आकर आप बीती बताई। इसके बाद आरोपियों ने अपने परिचितों से धमकियां दिलवाईं कि उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पर वह पूरे परिवार को जान से मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकबड़ा पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर कारोबारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed