फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Minister scolded the DFO for changing the location

स्थान बदलने पर डीएफओ को मंत्री ने डांटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Minister scolded the DFO for changing the location
मुरादाबाद। जिले के अधिकारियों ने हरदासपुर स्थित विवादित जमीन पर लोक निर्माण मंत्री जतिन प्रसाद के हाथों पौधरोपण का कार्यक्रम तय कर दिया था। विरोध की आशंका के चलते अंत में कार्यक्रम स्थल बदलना पड़ा। मंत्री ने कार्यक्रम बदले जाने पर डीएफओ को डांट पिला दी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के मंत्री जतिन प्रसाद के प्रोटोकाल में अमृत महोत्सव के तहत हरदासपुर में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम 12 बजे तय था। अचानक जिला प्रशासन ने स्थान बदलकर पौधरोपण का कार्यक्रम चटकाली गांव में कर दिया। चटकाली में पौधरोपण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने डीएफओ को डांटा कि स्थान अचानक क्यों परिवर्तित कर दिया। डीएफओ सूरज ने बताया कि हरदासपुर में जमीन को लेकर कुछ समस्याएं सामने आईं थीं इसी कारण स्थान बदलना पड़ा। फिर भी मंत्री जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। इस बारे में पूूछने पर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने पल्ला झाड़ लिया लेकिन एसडीएम सदर प्रशांत तिवारी ने बताया कि हरदासपुर की जमीन पर कुछ लोगों ने पट्टे का दावा 2018 में किया था। इस बारे में जांच करने पर पता चला कि दावा करने वाले एसडीएम, डीएम और कमिश्नर के यहां से केस हार गए थे। बोर्ड से भी उनको राहत नहीं मिल सकी। अब उन्होंने हाईकोर्ट में अपील की है। सेक्शन 77 की जमीन का पट्टा नहीं हो सकता है। एसडीएम का कहना है कि वहां पौधरोपण कराया जाएगा। इधर चर्चा थी कि विरोध की आशंका के चलते अधिकारियों ने स्थान बदल दिया और मौके पर डीएफओ को मंत्री के गुस्से का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed