फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Minister of State for Railways inspected passenger amenities at Moradabad station.

Moradabad News: रेल राज्यमंत्री ने मुरादाबाद स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for Railways inspected passenger amenities at Moradabad station.
मुरादाबाद। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मंगलवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। वह टनकपुर (पूर्वोत्तर रेलवे) में आयोजित रेल परियोजना के उद्घाटन कार्यक्रम से लौटते समय मुरादाबाद स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर डीआरएम विनीता श्रीवास्तव सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पीतल नगरी मुरादाबाद की पहचान स्वरूप पीतल कला का स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। निरीक्षण के दौरान रेल राज्य मंत्री ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, रेलवे ट्रैक की साफ-सफाई, यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की कार्यप्रणाली की सराहना की। मंत्री ने यात्रियों से भी बातचीत कर स्टेशन पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान रेल राज्य मंत्री ने डीआरएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुरादाबाद मंडल में चल रहे विकास कार्यों, आधारभूत ढांचे के विस्तार और यात्री सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीआरएम पारितोष गौतम, सीनियर डीसीएम महेश यादव, सीनियर डीईएन हेडक्वार्टर अभिषेक चौधरी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed