फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   minister civil supply satish chandra told

अब घटतौली पर सरकार करेगी प्रहार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:06 AM IST
सार

प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से साढ़े तीन करोड़ कार्डधारकों को राशन की आपूर्ति की जा रही है। कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयास से पांच वर्षों में खाद्य आपूर्ति विभाग की व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार आया है। धान खरीद के मामले में सरकार किसानों को उनकी फसल का लाभकारी और उचित मूल्य दिलाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
minister civil supply satish chandra told

विस्तार

मुरादाबाद। प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से साढ़े तीन करोड़ कार्डधारकों को राशन की आपूर्ति की जा रही है। अब सरकार घटतौली पर प्रहार करेगी। भविष्य में कार्ड धारक भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

वह बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयास से पांच वर्षों में खाद्य आपूर्ति विभाग की व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार आया है। प्रदेश में साढे़ तीन करोड़ कार्डधारकों के माध्यम से 15 करोड़ लोगों को राशन सरकार उपलब्ध करा रही है। सिंगल स्टेज की व्यवस्था 31 मार्च तक प्रदेश के सिर्फ 52 ब्लाकों में लागू थी, लेकिन अब 775 से अधिक ब्लाकों में यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। धान खरीद के मामले में सरकार किसानों को उनकी फसल का लाभकारी और उचित मूल्य दिलाने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश है कि किसी क्रय केंद्र पर किसान दुर्व्यवस्था का शिकार न हो। 2020 में ठाकुरद्वारा की चार राइस मिलों ने गड़गड़ी की थी। चावल वापस नहीं किया और धान ले लिया। इस मामले में एक मिल ने पैसा जमा किया, लेकिन तीन राइस मिलों ने चार करोड़ रुपये दबा लिया था। इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। राशन उठान को लेकर कर्मचारियों ने कुछ दिन पहले आंदोलन करने की कोशिश की लेकिन उसे विफल किया गया। प्रदेश में सिंगल स्टेज की व्यवस्था लागू हो गई है। खाद्यान्न माफिया पहले राशन डीलर के खाद्यान्न में कटौती कर रहे थे लेकिन अब हर राशन डीलर को पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। पौष्टिक चावल उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है। इस मामले में अधिकारी निरंतर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed