फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Minister and MLA appeared in court in Kanth ruckus case, hearing postponed

कांठ बवाल प्रकरण में कोर्ट में हाजिर हुए मंत्री और विधायक, सुनवाई टली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Minister and MLA appeared in court in Kanth ruckus case, hearing postponed
मुरादाबाद। कांठ बवाल प्रकरण में मंगलवार को मंत्री भूपेंद्र सिंह और भाजपा नगर विधायक रितेश गुप्ता अदालत में हाजिर हुए। मंगलवार को आरोपियों के जमानती पत्र दाखिल नहीं हो सके, जिस कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में 17 दिसंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

कांठ थानाक्षेत्र के अकबरपुर चैदरी स्थित मंदिर पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर सात साल पहले विवाद हो गया था, जिसमें भाजपा नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह और भाजपा विधायक रितेश गुप्ता को भी आरोपी बनाया गया था। उस वक्त में तत्कालीन जिलाधिकारी समेत कई पुलिस कर्मी घटना में घायल हो गए थे। उस वक्त रेलवे विभाग का काफी नुकसान हुआ था। इस मामले में थाना पुलिस ने सैकड़ों आरोपी बनाए थे। उक्त मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट पुनीत गुप्ता की अदालत में चल रही है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि मंगलवार को कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह व नगर विधायक रितेश गुप्ता अदालत में हाजिर हुए, लेकिन कुछ आरोपियों के जमानती पत्र दाखिल नहीं हो पाए हैं। इस कारण से मुकदमे में बहस नहीं हो सकी। अब अगली सुनवाई 17 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed