फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   minimum fare of e buses will be five rupees

पांच रुपये होगा ई बसों का न्यूनतन किराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
minimum fare of e buses will be five rupees
मुरादाबाद। शहर में संचालित ई बसों का न्यूनतम किराया पांच रुपये होने जा रहा है। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई सिटी ट्रांसपोर्ट की बैठक में इस पर सहमति बनी है। परिवहन निगम इसी सप्ताह इसे लागू करेगा। अब ई बसों का संचालन रामपुर रोड पर दलपतपुर तक होगा, फिलहाल इन्हें रामपुर दोराहा तक चलाया जा रहा था।
विज्ञापन

बैठक में सभी 25 बसें जून तक मुरादाबाद पहुंचने की बात कही गई। अब तक 15 बसें शहर में संचालित हैं, 10 बसें और आनी हैं। डिपो पर चार्जिंग प्वाइंट तैयार हो चुके हैं। इसके अलावा शहर की सड़कों पर कुछ किलोमीटर के दायरे चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे। यह कार्य सभी 25 बसों का संचालन शुरू होने के बाद होगा। इसके लिए नगर निगम अलग-अलग स्थानों को चिह्नित करेगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर ई बसों में लगे सीसीटीवी और पैनिक बटन को सक्रिय करने के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं मिल रही है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े विभागों की योजना है कि सभी बसें संचालित होने के बाद उन्हें कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। चार्जिंग स्टेशन के इंचार्ज लोकेश शर्मा ने बताया कि जून के अंत तक शेष 10 बसें मुरादाबाद पहुंच सकती हैं। चार्जिंग स्टेशन पर कंट्रोल रूम के अलावा अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे शहरों में ई बसों का न्यूनतम किराया पांच रुपये है। मुरादाबाद में यह 10 रुपये रखा गया था। यात्रियों के फीडबैक के बाद इस मुद्दे को बैठक में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed