{"_id":"664692590ded0b5f670ff274","slug":"mini-truck-loaded-with-well-wood-caught-chanaura-news-c-284-1-smbd1011-118742-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी से लदा मिनी ट्रक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी से लदा मिनी ट्रक पकड़ा
विज्ञापन
मंडी धनौरा। वन क्षेत्र में प्रतिबंधित प्रजाति खैर की लकड़ी से लदे एक मिनी ट्रक को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। वन विभाग ने मिनी ट्रक को जब्त कर लिया है। वन दरोगा की ओर से आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। पकड़ी गई लकड़ी की कीमत करीब तीन लाख रुपये है।
वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी ने बताया कि बुधवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि मुकारमपुर वन ब्लॉक में कुछ लोग अवैध रूप से प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी काट रहे हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर छापा मारा। रेंजर ने बताया कि वन विभाग की टीम को देखकर लकड़ी का कटान कर रहे लोग भाग निकले। मौके से खैर की लकड़ी से लदा एक मिनी ट्रक व आरा पकड़ा गया।
वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि लकड़ी कटान करने में सलीम, धर्मी, विकास, बंटी, अनिल, जितेंद्र, गोलू, सोमपाल शामिल थे। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। निरीक्षक दिनेश शर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- --