फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Milk seller attacked with sharp weapon in Bhojpur, condition critical

भोजपुर में दूध विक्रेता पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Milk seller attacked with sharp weapon in Bhojpur, condition critical
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र में रविवार रात बाइक सवारों ने दूध विक्रेता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दूध विक्रेता के भाई की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भोजपुर थानाक्षेत्र के गनेशपुर देवी गांव निवासी राहत अली (18) दूध विक्रेता हैं। वह अपने गांव से घर घर जाकर दूध खरीदते हैं और इसके बाद भोजपुर कस्बे में बेचते हैं। रोज की तरह रविवार रात करीब नौ वह बाइक से दूध लेकर भोजपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि भोजपुर से कुछ पहले पेट्रोल पंप के सामने बड़ी पुलिया के पास पीछे से बाइक सवार हमलावर आ गए। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। बाइक पर पीछे बैठे हमलावर ने किसी धारदार हथियार से राहत पर हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। किसी तरह राहत ने बाइक रोकी और तुरंत अपने भाई सजहर अली को कॉल कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच हमलावर भोजपुर की ओर फरार हो गए। मौके पर राहगीर जुट गए और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके अलावा घायल को वहां से उठाकर पीपलसाना स्टैंड के पास निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। इसी बीच परिजन पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने राहत अली को रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे कांठ रोड स्थित कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया है। भोजपुर थाना प्रभारी राशिद अली खान ने बताया कि राहत के भाई की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। जिस मार्ग से हमलावर फरार हुए हैं। उस मार्ग के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed