{"_id":"6992269a46a25bbbdf07dc93","slug":"middle-aged-man-from-dilari-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-in-drain-moradabad-news-c-279-1-mo11005-113721-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: डिलारी के अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत, नाले से मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: डिलारी के अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत, नाले से मिला शव
Mon, 16 Feb 2026 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। थाना डिलारी के गांव सलारपुर निवासी बबलू (50) का शव रविवार को सुबह गांव रतूपुरा में नाले से मिला। पुलिस का कहना है कि बबलू रतूपुरा के आसपास घूमता दिखाई देता था। पैसे मांगकर शराब पीता था। पुलिस के अनुसार नशे में होने के कारण नाले में गिरकर उसकी मौत हुई होगी।
लेकिन बबलू के बड़े भाई कलुआ का कहना है कि उसे अपने भाई बबलू की मौत में गांव के दो लोगों पर शक है। पुलिस ने बबलू के शव का पंचायत नामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी बबलू (50) आए दिन रतूपुरा के आसपास घूमता हुआ दिखाई देता था। सुबह करीब 8 बजे गांव के लोगों ने गांव के पास उसे नाले में पड़ा हुआ देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने उसकी पहचान सलारपुर निवासी बबलू के रूप में की। पुलिस की सूचना पर बबलू के परिजन भी वहां पर आ गए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि बबलू रतूपुरा के आसपास घूमता हुआ दिखाई देता था। वह लोगों से पैसे मांगता था और उसकी शराब पीता था। शनिवार को भी वह रतूपुरा में घूमता हुआ देखा गया था। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही उसकी मौत का सही कारण पता चलेगा।
उधर बबलू के बड़े भाई कलुआ का आरोप है कि उसके भाई की हत्या भी हो सकती है। उनके अनुसार वह रविवार को सुबह चार बजे घर से पैदल गया था। वह हलवाई के साथ शादी विवाह में मजदूरी भी करता था। लोगों से पैसे भी मांग लेता था। गांव के कुछ लोगों से दो वर्ष पूर्व रास्ते को लेकर उसका विवाद हो गया था। उसने बताया कि उसने पुलिस से आरोपियों से पूछताछ कर बबलू की मौत का पता लगाने की मांग की, लेकिन पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी शिकायत की जांच होगी। कलुआ ने बताया कि बबलू की पत्नी उसे कई साल पहले छोड़कर चली गई थी। इसका कारण आपस में विवाद रहना था। उसके दो बच्चे हैं एक बेटा यही है। जबकि दूसरा बेटा अपनी मां के साथ चला गया था। बबलू अपने तीन भाइयों में बीच का था। उसकी मौत से उसकी मां रामकली, भाई चंद्रपाल और कलुआ का रो-रोकर हाल बेहाल था।