फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Message of nature conservation and cow service conveyed through Govardhan Puja.

Moradabad News: गोवर्धन पूजा से दिया प्रकृति और गोसेवा का संदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Message of nature conservation and cow service conveyed through Govardhan Puja.
मुरादाबाद। सर्व प्रयास सीता रसोई ट्रस्ट की ओर से बुद्धि विहार में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के पांचवें दिन गुरुवार को कथा व्यास सत्य देवानंद महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं वर्णन किया। गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनते ही कथा पंडाल गोवर्धन महाराज की जय और राधे-राधे के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र पूजा के स्थान पर गोवर्धन पर्वत, गोमाता और प्रकृति की पूजा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, गौ सेवा और पर्यावरण के प्रति सम्मान का संदेश भी देती है। महाराज ने श्रद्धालुओं से आस्था के साथ समाज और प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पंडित राजकुमार गोस्वामी ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। मुख्य यजमान एवं सीता रसोई ट्रस्ट के अध्यक्ष उदयभान सिंह और सुखप्रीत सिंह ने व्यास पीठ की पूजा की। दैनिक यजमान हृदयेश कुमार सिंह, बिना सिंह, इंजीनियर सुनील कुमार शर्मा और शिखा शर्मा ने पूजा-अर्चना की। इस मौके पर नरेश अरोड़ा, विवेक पांडे, दीपक गुप्ता, सत्य प्रकाश वार्ष्णेय, राकेश वर्मा, जूही माथुर, शरद माथुर, ममता माथुर, जीवन लता शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, अंजू पांडे, सीमा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed