फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Message is being given to the girl by throwing ID, police is engaged in investigation

Moradabad News: युवती को फेंक आईडी से कर रहा मैसेज, पुलिस जांच में जुटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Message is being given to the girl by throwing ID, police is engaged in investigation
मुरादाबाद। एक मनचले ने फेंक आईडी से सिविल लाइंस क्षेत्र की युवती और उसके रिश्तेदारों को गलत मैसेज भेजकर परेशान कर दिया। सिविल लाइंस पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

हरथला चौकी क्षेत्र की युवती ने सिविल लाइंस पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर बनी डीआईएसएचए 900 नाम की फेंक आईडी से उसकी फोटो पोस्ट की जा रही है। इस आईडी को चलाने वाला अज्ञात आरोपी युवती के दोस्तों और रिश्तेदारों के पास मैसेज भेज रहा है। आरोपी एक मोबाइल नंबर से युवती के व्हाट्सएप पर भी मैसेज भेज कर परेशान कर रहा है। युवती ने इस संबंध में मई माह में साइबर सेल में शिकायत की थी, लेकिन साइबर सेल ने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी सिविल लाइंस आरपी शर्मा ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर अज्ञात यूजर और मोबाइल नंबर के आधार पर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। विवेचना के आधार मनचले को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी। अभी आरोपी के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed