फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Meritorious students honored at the 'Guru Vandan-Chhatra Abhinandan' (Teacher Tribute-Student Felicitation) event

Moradabad News: गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मेधावी सम्मानित

Fri, 23 Oct 2026 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 23 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students honored at the 'Guru Vandan-Chhatra Abhinandan' (Teacher Tribute-Student Felicitation) event
कांठ। भारत विकास परिषद की कांठ शाखा की ओर से बृहस्पतिवार को छजलैट के कुचावली में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम किया गया। जिसमें पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों के साथ ही सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के क्रम में वरदान पंवार, अद्विक बिश्नोई, आरना सिंह, लव्या चौधरी, नविका जैन, तक्षवी सिंह, आरव रत्न, मेधांश सक्सेना, श्राव्या चड्ढा, आयज़ा शबीन, अरीशा, फलक अरशद एवं गीत लांबा को परिषद की ओर से मेडल, प्रशस्ति-पत्र व शील्ड देकर और स्कूल की सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका डॉ. दीप्ति सिंघल को भी बेहतर शिक्षण कार्य के लिए सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य सुदर्शन सोनार, प्रो-वाइस चेयरमैन संदीप जैन, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नितिन जैन, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता और महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज कांठ के प्रबंधक मुकेश माहेश्वरी ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन दीपक बिश्नोई एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर प्रांतीय मीडिया प्रभारी सुदेश बिश्नोई, सुरेश चौहान, प्रमोद बिश्नोई, सतपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed