फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Memorandum submitted to JE in protest against smart prepaid meters

Moradabad News: स्मार्ट प्रीपेड मीटरों के विरोध में जेई को सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to JE in protest against smart prepaid meters
बिलारी। नगर के सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने शनिवार दोपहर विद्युत उपकेंद्र बिलारी पहुंचकर जेई को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ स्मार्ट प्रीपेड मीटर की समस्याओं से संबंधित अनेक उपभोक्ताओं के शिकायती पत्र भी थे।
विज्ञापन

विद्युत निगम की स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था से बिलारी नगर के उपभोक्ता काफी परेशान हैं। इस मुद्दे को लेकर सामाजिक संगठनों द्वारा बीते दिनों बैठक कर जन संसद समिति का भी गठन किया गया था। इसी जन संसद समिति में शामिल सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने ज्ञापन और शिकायती पत्र सौंपे। ज्ञापन देने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता संगठन के नोमान जमाल, नागरिक परिषद डॉ. राकेश रफीक, डॉ. जितेंद्र दक्ष, प्रेम कुमार, अनिल ठाकुर, फैसल रजा और मोहम्मद नबी आदि मुख्य थे। नोमान जमाल ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपना उनके द्वारा इस समस्या को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन का एक हिस्सा है जब तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर पूरी तरह से नहीं हटाए जाते तब तक उनका संगठन संघर्ष जारी रखेगा। आगामी दिनों में जरूरत पड़ने पर नगर के परेशान उपभोक्ता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed