फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Memorandum submitted regarding the declaration of results and the conduct of classes

Moradabad News: परिणाम जारी करने और कक्षाओं के संचालन के लिए सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted regarding the declaration of results and the conduct of classes
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों ने लॉ के दूसरे सेमेस्टर का परिणाम जारी करने और कक्षाओं के संचालन के लिए कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने एलएलबी और बीए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम और चुनौती मूल्यांकन में जानबूझकर फेल करने का आरोप लगाया। विद्यार्थियों का कहना है कि दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न हुए तीन माह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा अभी तक इसका परिणाम घोषित नहीं किया गया है। परिणाम में देरी की वजह से छात्र अत्यधिक मानसिक तनाव में हैं। शैक्षणिक सत्र पिछड़ रहा है और अभी तक तीसरे सेमेस्टर की कक्षाएं संचालित नहीं हो रही हैं। कक्षाओं के बाधित होने से हमारा पाठ्यक्रम समय पर पूरा होना असंभव लग रहा है। उन्होंने प्रथम सेमेस्टर की सभी संदेहास्पद उत्तर पुस्तिकाओं की किसी निष्पक्ष और बाहरी विषय विशेषज्ञ से दोबारा जांच कराने की मांग की। उन्होंने सभी छात्रों को प्रोमोट के आधार पर उत्तीर्ण करने या इन विद्यार्थियों के लिए अलग परीक्षा का अवसर दिया जाए, ताकि किसी भी छात्र का शैक्षणिक वर्ष खराब न हो। जो छात्र पुनर्जांच के नाम पर अतिरिक्त विषयों में फेल हुए हैं, उनके मूल्यांकन की समीक्षा की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के लिए विवश होंगे। इस दौरान गगन सिंह, मोहम्मद आकिब मलिक, अजय सागर, निक्की सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed