{"_id":"6265a8c0e188f9106a4004c2","slug":"meeting-pf-makpa-moradabad-news-mbd4258506123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलितों, किसानों से एकजुट हो आगे आने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलितों, किसानों से एकजुट हो आगे आने का आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। दलित शोषण मुक्ति मंच और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने संयुक्त रूप से दलित अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में सरकार की निजीकरण नीति का विरोध किया गया। साथ ही अपने हक और अधिकारों को प्राप्त करने के लिए समाज के लोगों से एक मंच पर आने का आह्वान किया गया।
कंपनी बाग स्थित पंचायत भवन सभागार में आयोजित सम्मेलन को अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव बादल सरोज, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के संयुक्त सचिव विक्त्रस्म सिंह, प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन बृजलाल भारती, जिला सचिव (सीपीएम) बरेली राजीव शांत, जिला संयोजक दलित शोषण मुक्ति मंच एसपी सिंह आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने आज के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक हालातों पर चर्चा करते हुए कहा कि आज धार्मिक और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करके समाज की एकता और भाईचारे को ध्वस्त किया जा रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र जैसे रेलवे, एयर लाइन, जहाजों, हवाई अड्डों, बंदरगाह, कोयला खदानों, गैस एवं पेट्रोलियम उत्पादन, ओएनजीसी, बीएसएनएल, बिजली उत्पादन और वितरण, सैन्य उद्योगों, दवा उद्योगों, बीमा कंपनियों आदि कई विभागों और उद्योग धंधों को देशी विदेशी निजी कंपनियों को कौड़ियों के मोल बेचा जा रहा है। इससे एक ओर तो देश की आर्थिक व्यवस्था चरमरा जाएगी वहीं संवैधानिक व्यवस्था के तहत एससी एसटी को मिलने वाला आरक्षण खुद समाप्त हो जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता सीपीएम के वरिष्ठ नेता कामरेड नफीस उद्दीन और सेवानिवृत्त प्रिंसिपल लाल सिंह गौतम ने की। संचालन दलित शोषण मुक्ति मंच के क्षेत्रीय संयोजक थान सिंह ने की।