{"_id":"624de78dc7cfc575fc2fca10","slug":"meeting-of-road-safety-cometti-city-news-mbd423895547","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे रोकने के लिए अफसर दिखाएं गंभीरता: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे रोकने के लिए अफसर दिखाएं गंभीरता: डीएम
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में आरटीओ आरके सिंह ने सड़क दुघर्टनाओं के तुलनात्मक विवरण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षो की तुलना में सड़क दुघर्टनाओं की संख्या, मृतकों की संख्या तथा घायलों की संख्या में कमी आई है।
डीएम ने लोक निर्माण विभाग एवं एनएचएआई को ब्लैक स्पॉटों पर शेष कार्यो को पूर्ण कर दुघर्टनाओं में कमी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हनुमान मूर्ति तिराहा, मूंढापांडे का संयुक्त रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। सार्वजनिक सेवायान दुघर्टनाओं में आर्थिक सहायता के तहसील मुरादाबाद में 20, बिलारी में 09, कांठ में 05, ठाकुरद्वारा में 01 कुल 36 प्रकरण लंबित होने पर डीएम ने आरटीओ को उनकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि तहसीलों को भेजकर उपजिलाधिकारियों से प्रकरणों की जांच कराई जा सके।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर आलोक कुमार वर्मा, एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन आरके सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन छवि चौहान सहित अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय शर्मा, यातायात निरीक्षक दिनेश कुमार, टोल प्लाजा से दिनेश कुमार, एनएचएआई के रामकुमार वर्मा, यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस से मृदुला सिंह, पीडब्ल्यूडी अभियंता आदि उपस्थित रहे।