{"_id":"65ee302c3cef5e796e0f2ee6","slug":"meerut-opens-account-with-victory-in-awasthi-tournament-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-360874-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अवस्थी मेमोरियल टूर्नामेंट में मेरठ ने जीत से खोला खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अवस्थी मेमोरियल टूर्नामेंट में मेरठ ने जीत से खोला खाता
विज्ञापन
मुरादाबाद। अवस्थी मेमोरियल कमेटी की ओर से रविवार को प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज किया गया। रेलवे स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट की शुरुआत डीआरएम राजकुमार सिंह, स्पोर्ट्स अधिकारी अमित कुमार व यूपीसीए के निदेशक विजय गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की।
टूर्नामेंट के पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला एमडीसीए मेरठ और बीसीए बरेली के बीच हुआ। बीसीए बरेली ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। एमडीसीए मेरठ ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर 9 विकेट खोकर 183 रन बनाए। इसमें हर्ष त्यागी ने शानदार 53 व प्रियम गर्ग ने 33 रन की पारी खेली। बीसीए बरेली के लिए गेंदबाजी में निशु पटेल, शुभ अग्रवाल और हर्ष राणा ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बरेली की टीम 143 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
टीम के लिए हर्ष राणा ने 48 व निशु पटेल ने 36 रन बनाए। मेरठ की ओर से गेंदबाजी में अजय चौधरी ने चार व अंकुर चौहान ने तीन विकेट चटकाए। इस तरह यह मैच एमडीसीए मेरठ ने 40 रन से जीतकर अपना खाता खोला। मैन ऑफ द मैच अजय चौधरी को चुना गया।
विज्ञापन
दूसरा मैच डीएसए मुरादाबाद रेड और रेलवे मुरादाबाद के बीच खेला गया। टॉस जीतकर रेलवे ने पहले बल्लेबाजी की। 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 117 रन बनाए। टीम के लिए श्रेय ने 37 व निजाम अली ने 19 रन बनाए। डीएसए मुरादाबाद रेड के गेंदबाजी में अक्षु बाजवा, नयन गुप्ता व मोहम्मद अरवाज ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएसए मुरादाबाद रेड ने 16.5 ओवर में पांच विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर ली। टीम के मिर्जा दानिश आलम ने नाबाद 41, अकीब अंसारी ने 31 व अभिषेक चौधरी ने 23 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच नयन गुप्ता को चुना गया।
अंपायर की भूमिका में यूपीसीए पैनल के सतेंद्र कुमार व निश्चल सिंह चौधरी रहे। स्कोरर अफजल खान व जुबैर अंसारी रहे। मैच के दौरान डीएसए संयुक्त सचिव नितिन गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, सीनियर खिलाड़ी नाजिर अली, आदित्य रस्तोगी, प्रदीप टंडन, दिवाकर रंजन त्यागी, सतीश सिंह, मोहम्मद हसीन आदि रहे।