फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Meerut and Bareilly teams defeated Moradabad and Railways

Moradabad News: मेरठ व बरेली की टीमों ने मुरादाबाद व रेलवे को दी मात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:39 PM IST
विज्ञापन
Meerut and Bareilly teams defeated Moradabad and Railways
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अवस्थी मेमोरियल प्राइज मनी टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मुकाबले रेलवे स्टेडियम के मैदान पर खेले गए। पहले मैच में मेरठ की टीम ने मुरादाबाद को हराया। दूसरे मुकाबले में बरेली की टीम ने उत्तर रेलवे को मात दी। दोनों मुकाबले रोमांचक रहे। अनुभवी खिलाड़ियों ने मैच में रंग जमा दिया। चौके छक्कों की बरसात देखने को मिली।

पहला मैच एमडीसीए मेरठ और डीएसए मुरादाबाद रेड के बीच खेला गया। एमडीसीए मेरठ ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। डीएसए मुरादाबाद रेड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 186 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए मिर्जा दानिश आलम ने 38, अक्षु बाजवा ने 32 व कप्तान मोहसिन खान ने 22 रन बनाए। एमडीसीए मेरठ के लिए गेंदबाजी में अंकुर चौहान ने चार व अजय चौधरी ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमडीसीए मेरठ ने 16.3 ओवर में छह विकेट खोकर आसानी से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

टीम के लिए प्रियम गर्ग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में नौ छक्के व नौ चौके जड़कर 101 रन ठोके। समीर चौधरी ने 22 गेंदों में ताबड़तोड़ 41 रन की पारी खेली। डीएसए मुरादाबाद के लिए मोहम्मद अरबाज ने तीन विकेट लिए। यह मुकाबला एमडीसीए मेरठ ने चार विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच प्रियम गर्ग को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मैच बीसीए बरेली और उत्तर रेलवे मुरादाबाद के बीच खेला गया। टॉस जीतकर रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 164 रन बनाए। टीम के लिए प्रीत सिरोही ने 43, रजत शर्मा ने 30 राकेश त्यागी और अभिषेक ने 22-22 रन बनाए। बीसीए बरेली के लिए गेंदबाजी में हर्ष राणा, निशु पटेल व सोनू अधिकारी ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीए बरेली ने 17.3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए मैच जीत लिया। सोनू अधिकारी ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने दो आसमानी छक्के व 14 धुआंधार चौके जड़कर नाबाद 107 रन की पारी खेली। उनके साथ इंजमाम ने नाबाद 56 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच सोनू अधिकारी को चुना गया।


अंपायर की भूमिका में यूपीसीए पैनल के सतेंद्र कुमार व शमशाद अल्वी रहे। स्कोरर अफजल खान व कृष्णा यादव रहे। मैच के दौरान डीएसए सचिव नितिन गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, आदित्य रस्तोगी, प्रदीप टंडन, नवेद सिद्दीकी, सतीश सिंह, मोहम्मद हसीन, नजाकत अली, जमाल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed