{"_id":"664be9eefe353c057b0e0e64","slug":"medicines-worth-one-lakh-seized-from-medical-store-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-404430-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: लाइसेंस नहीं दिखाने पर मेडिकल स्टोर से एक लाख की दवाएं जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: लाइसेंस नहीं दिखाने पर मेडिकल स्टोर से एक लाख की दवाएं जब्त
विज्ञापन
मुरादाबाद।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने डिलारी ढकिया क्षेत्र स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा, लेकिन मेडिकल स्टोर संचालक अपना लाइसेंस नहीं दिखा सका। टीम ने मेडिकल स्टोर के तीन दवाओं का नमूना लिया और स्टोर में मौजूद करीब एक लाख कीमत की दवाएं जब्त कर लीं।
गोपनीय सूचना पर औषधि निरीक्षक मुकेश जैन एवं औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा ने सोमवार को डिलारी ढकिया क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान मौके पर मौजूद शिहाली खद्दर निवासी असरफ अली मेडिकल स्टोर का लाइसेंस नहीं दिखा सका। बेची जा रही दवाओं के बिल भी नहीं पाए गए। पता चला कि मेडिकल स्टोर बगैर लाइसेंस चलाया जा रहा है। टीम ने मेडिकल स्टोर से तीन दवाओं का नमूना लिया। इसके बाद करीब एक लाख की दवाएं जब्त कर ली। निरीक्षक उर्मिला वर्मा ने बताया कि इस मामले को अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद औषधि अधिनियम 1940 के तहत कार्रवाई की जाएगी। दुकान संचालक के विरुद्ध परिवाद भी दाखिल किया जाएगा। छापा की जानकारी मिलने पर आस पास के लोग भी इकट्ठे हो गए। इस दौरान टीम की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी।