फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Medical store was running without license, medicines worth Rs 2.5 lakh seized

Moradabad News: बगैर लाइसेंस चल रहा था मेडिकल स्टोर, ढाई लाख की दवाएं जब्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Medical store was running without license, medicines worth Rs 2.5 lakh seized
मुरादाबाद। औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने आशियाना स्थित अस्पताल परिसर मेें मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर गड़बड़ियां पकड़ीं। टीम ने दवाओं के नमूने लेकर ढाई लाख की दवाएं जब्त कर लीं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत औषधि प्रशासन की टीम ने आशियाना स्थित अस्पताल परिसर के मेडिकल स्टोर पर पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। टीम के समक्ष मेडिकल स्टोर संचालक मो. अकरम ने लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया। इस दौरान टीम में शामिल मुरादाबाद की औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा और संभल के औषधि निरीक्षक जयेंद्र कुमार ने दवाओं के चार नमूने लिए। जांच के दौरान ढाई लाख कीमत की दवाएं जब्त की गईं। पूछताछ से पता चला कि मो. अकरम मेडिकल स्टोर में नर्सिंग होम का संचालन कर रहा था। निरीक्षक उर्मिला वर्मा ने बताया कि नर्सिंग होम के खिलाफ मुख्य चिकित्साधिकारी की तरफ से कार्रवाई की गई है। इस मामले में औषधि प्रशासन विभाग अदालत में परिवाद दाखिल करेगा। दवाओं के नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed