फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Medical in-charge accused of harassment, complaint to CMO

चिकित्सा प्रभारी पर उत्पीड़न का आरोप, सीएमओ से शिकायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Medical in-charge accused of harassment, complaint to CMO
मुरादाबाद। कांठ सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी के खिलाफ डॉक्टरों ने मोर्चा खोल दिया है। छुट्टी मांगने पर गेट पर ताला लगाने और उत्पीड़न का आरोप लगाकर डॉक्टरों ने सीएमओ को पत्र भेजकर शिकायत की है। हालांकि चिकित्सा प्रभारी ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

कांठ सीएचसी में तैनात डॉ. अग्रिमा, डॉ. राहुल, डॉ. विनीत, डॉ. श्रुति, डॉ. करिश्मा ने सीएमओ पत्र लिखकर चिकित्सा प्रभारी डॉ. राघव कुमार सिंह पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कहा कि चिकित्सा प्रभारी कार्य सहयोग नहीं करते हैं। डॉ. अग्रिमा का आरोप है कि उन्हें सोमवार को बुखार था, छुट्टी मांगने पर चिकित्सा प्रभारी ने ड्यूटी पूरी करने को कहा। अस्पताल के मेन गेट पर ताला भी लगा दिया। डॉक्टरों ने इसकी शिकायत डिप्टी सीएमओ से की तो उन्होंने गेट का ताला खुलवाया। बाद में डॉक्टरों ने इसकी शिकायत सीएमओ से लिखित रूप में की है।
विज्ञापन

वहीं चिकित्सा प्रभारी राघव कुमार सिंह का कहना है कि डॉक्टर सुबह 11 बजे आते हैं और दोपहर में ढाई बजे चले जाते हैं। डॉ. अग्रिमा ने दोपहर में घर जाने की छुट्टी मांगी थी, हॉफ डे सीएल लगाने को कहा तो उन्होंने सीएल नहीं लगाया। गेट पर ताला डग्गामार वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed