फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MDA's bulldozer roared on Lohia Brass

Moradabad News: लोहिया ब्रास पर गरजा एमडीए का बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
MDA's bulldozer roared on Lohia Brass
मुरादाबाद। गांगन नदी के किराने स्थित लोहिया ब्रास फैक्टरी में स्वीकृत मानचित्र के अतिरिक्त हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई एमडीए प्रशासन ने सोमवार शुरू कर दी है। दो बुलडोजर के साथ पहुंची टीम ने जैसे ही निशान लगाकर अवैध निर्माण ध्वस्त करना शुरू किया वैसे ही फैक्टरी प्रबंधन से जुड़े लोगों ने स्वयं अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का अनुरोध करते हुए एमडीए कर्मचारियों की निगरानी में अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शहर के गांगन नदी किनारे बनी डिजाइनको, लोहिया ब्रास और दीवान एंड संस फैक्टरी में स्वीकृत मानचित्र से अतिरिक्त निर्माण को लेकर एमडीए प्रशासन अवैध निर्माण को ध्वस्तीकरण का आदेश पास कर चुका है। इस संबंध में जारी किए गए नोटिस के क्रम में कुछ दिन पहले लोहिया ब्रास फर्म के प्रबंधन ने कुछ अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने के साथ उसकी फोटो आदि एमडीए कार्यालय में जमा की थी। दावा किया था कि उन्होंने चिह्नित अवैध निर्माण को स्वयं ध्वस्त कर लिया है। लेकिन जब एमडीए की टीम ने उसका अपनी टीम से सर्वे कराया तो फैक्टरी में और भी काफी अवैध निर्माण मिला। जिसके आधार पर मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) की टीम ने शनिवार फैक्टरी पहुंच कर सोमवार से अवैध निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई करने का अनाउंसमेंट किया था। इसके बाद से ही फैक्टरी प्रबंधन में काफी खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

अनाउंसमेंट के मुताबिक एमडीए की प्रवर्तन टीम दो बुलडोजर और पुलिस बल के साथ सोमवार दोपहर लोहिया ब्रास फैक्टरी पहुंची। एमडीए की टीम ने वहां सबसे पहले फैक्टरी में हुए अवैध निर्माण को चिह्नित कर लाल निशान लगाए। उसके बाद जैसे ही एमडीए की टीम ने बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त करना शुरू किया वैसे ही फैक्टरी प्रबंधन से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए। साथ ही निशान लगाए गए स्थान पर तक स्वयं अवैध निर्माण को ध्वस्त करने देने की मांग की। जिसके बाद फैक्टरी प्रबंधन ने स्वयं अवैध निर्माण को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। एमडीए की टीम वहां निगरानी के लिए मौजूद रही। शाम तक अवैध निर्माण को तोड़ने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गांगन किनारे लोहिया ब्रॉस समेत बनी तीन फैक्टरियों द्वारा ग्रीन क्षेत्र व कुछ अन्य क्षेत्रों में अवैध निर्माण किया गया है। जिसे ध्वस्त करने का आदेश 23 मार्च को हुआ था। उसी के तहत सोमवार टीम लोहिया ब्रास पहुंची थी। फैक्टरी स्वामी ने स्वयं अवैध निर्माण तोड़ने की इच्छा जताने हुए चिह्नित निर्माण को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। एमडीए की टीम देखरेख कर रही है। अवैध निर्माण ध्वस्त करने तक यह कार्रवाई जारी रहेगी। - शैलेष कुमार, वीसी एमडीए

- एमडीए की टीम सोमवार फैक्टरी पहुंची थी। एमडीए ने मानचित्र से इतर जो निर्माण ध्वस्त करने को कहा था वह मैं स्वयं ध्वस्त करवा रहा हूं। काफी निर्माण ध्वस्त करा दिया गया है। जो थोड़ा बहुत अवैध निर्माण बचा है वह भी एक-दो दिन में तोड़वा दिया जाएगा। ग्रीन क्षेत्र में मेरे द्वारा निर्माण करने की बात गलत है। विभोर गुप्ता, संचालक लोहिया ब्रास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article