फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mda seal three buildings

एमडीए ने दो बिल्डिंग सील कीं, तीन की सील खोली

Sat, 13 May 2017 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 13 May 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
mda seal three buildings
एएमडी ने सील ‌कराए फ्लैट - फोटो : अमर उजाला
प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के चलते शुक्रवार को पंडित नंगला बाईपास दो बिल्डिंग सील कर दीं। हालांकि दस दिन पहले सील की गई तीन बिल्डिंगों की सील खामोशी से खोल दी गई है। प्राधिकरण में अवैध निर्माण पर नोटिस और सीलिंग व वसूली का खेल नया नही हैं।
विज्ञापन


पहले भी तमाम बिल्डिंगें इसी तरह सील होकर उनकी सील खोली जाती रही है। नोटिस जारी करने के बाद प्राधिकरण तब तक किसी अवैध निर्माण को नहीं रोकता है जब तक वह निर्माण पूरा न हो जाए।
विज्ञापन


एमडीए के आरबीओ जोन प्रभारी जर्नादन राम के नेतृत्व वाली टीम ने शुक्रवार को कटघर थाना क्षेत्र में पंडित नंगला बाईपास पर स्थित गौरव और सौरभ की दो बिल्डिंगों को सील कर दिया। जोन प्रभारी ने बताया कि बिल्डिंग अवैध थीं और बिना मानचित्र के बनाई जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवन स्वामियों को नोटिस दिया गया था लेकिन उन्होंने निर्माण जारी रखा और बिल्डिंग बनाकर खड़ी कर लीं। लिहाजा दोनों को सील कर दिया गया। उधर, कांठ रोड पर सील किए गए तीन बड़े शोरूम की सील एमडीए ने खोल दी है। प्राधिकरण अफसरों का दावा है कि इनसे समन शुल्क वसूल लिया गया है।


इसी तर्ज पर लाकड़ी में कई बड़ी एक्सपोर्ट फैक्ट्रियों को भी प्राधिकरण सील कर चुका है, जिनकी सील दो दिन बाद ही खोल दी गई थीं। बिल्डिंगों को शोर मचाकर सील करने और फिर खामोशी से उनकी सील खोल देने की वजह से प्राधिकरण अफसरों की नीयत पर हमेशा से उंगली उठती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed