फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MDA opened the seals of two petrol pumps

एमडीए ने दो पेट्रोल पंपों की सील खोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
MDA opened the seals of two petrol pumps
मुरादाबाद। कंपाउंडिंग धनराशि की किश्त जमा कराने के बाद एमडीए ने सोमवार को जिलाधिकारी की संस्तुति पर दो पेट्रोल पंपों की सील खोल दी। जिसके बाद इनसे बिक्री शुरू हो गई । उधर एमडीए सचिव का कहना है कि बाकी तीन पेट्रोल पंप की 75 प्रतिशत रकम जमा होने के बाद इनकी सील खोल दी जाएगी। इनके पंप संचालक धनराशि की व्यवस्था में लगे थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एमडीए ने नक्शा और अन्य दस्तावेज ना होने पर शहर के पांच पेट्रोल पंप सील कर दिए थे। इसके पेट्रोलियम डीलर्स ने 31 अगस्त को जिले भर में पेट्रोल पंप की हड़ताल कर दी थी। एमडीए वीसी ने कहा था कि पंप संचालकों द्वारा नक्शा और जरुरी दस्तावेज जमा कराने के साथ कपांडिंग धनराशि जमा कराने पर सील खोल दी जाएगी। इसके बाद पंप संचालकों ने अपने नक्शे जमा कराए थे। कांठ रोड स्थित एक पेट्रोल पंप संचालक ने 76 लाख की किश्त जमा करा दी थी। लाकडी स्थित एक सीएनजी पंप संचालकों ने भी धनराशि जमा करा दी थी लेकिन इस बीच एमडीए वीसी के अवकाश पर चले जाने से मसला लटक गया था।
विज्ञापन

इसके बाद एमडीए सचिव सर्वेश गुप्ता ने वीसी का चार्ज देख रहे डीएम शैलेंद्र सिंह के सामने दोनों की फाइल रखी। डीएम के आदेश के बाद सोमवार को दोनों पेट्रोल पंपों की सील एमडीए ने खोल दी। एमडीए सचिव सर्वेश गुप्ता ने बताया कि दो पंपों की सील खोली गई है। बाकी तीन पंप भी कपांउडिंग धनराशि की व्यवसथा में लगे हैं। उम्मीद है कि दो पंपों की किश्त सोमवार को जमा हो जाएगी। इसके बाद जिलाधिकारी से अनुमति के बाद इनकी भी सील खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांठ रोड स्थित पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि सील लगने के वक्त उनके यहां करीब 16 लाख से अधिक का डीजल पेट्रोल का स्टॉक था। सोमवार को सील खुलने के बाद इसकी बिक्री शुरू हुई।
रोहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed