फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MDA has issued Sajra for the first time, illegal construction will stop

Moradabad News: एमडीए ने पहली बार जारी किया सजरा, रुकेगा अवैध निर्माण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
MDA has issued Sajra for the first time, illegal construction will stop
मुरादाबाद। शहर के विकास के लिए तैयार किए गए मास्टर प्लान-2031 में भू-उपयोग के विरुद्ध अवैध निर्माण पर शिकंजा कसा गया है। मास्टर प्लान में भू-उपयोग को मानचित्र पर सुपर इम्पोज कर दिया गया है। इसके साथ ही सार्वजनिक उपयोग के लिए प्रस्तावित जमीन की सभी गाटा संख्याओं को सार्वजनिक किया गया है।
विज्ञापन


यह सूची उपनिबंधक प्रथम, द्वितीय, कांठ, बिलारी और अमरोहा को भेजी गई है। मुरादाबाद निवासी अधिवक्ता इम्तियाज हुसैन का दावा है कि उनकी जनहित याचिका पर शासन ने संज्ञान लिया है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि अभी तक मास्टर प्लान का केवल एक रंग बिरंगा मानचित्र ही सार्वजनिक किया जाता था। जिस पर गाटा संख्या नहीं होती थी। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने मास्टर प्लान 2031 कि प्रक्रिया शुरू की तो अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वीसी शैलेष कुमार और मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने भी मास्टर प्लान तैयार कर रही एजेंसियों को इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। सजरा सुपर इम्पोज न होने के कारण महायोजना 2021 में भी पार्क, खुले क्षेत्र एवं क्रीड़ा स्थल के लिए सोनकपुर, भीमाठेर, रसूलपुर आदि राजस्व ग्रामों में प्रस्तावित भूमि पर अवैध प्लाॅटिंग से अतिक्रमण हो गया है। इसी को लेकर अधिवक्ता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा था। अब एमडीए ने महायोजना 2031 के अनुसार सार्वजनिक उपयोगिता के लिए आरक्षित सभी जमीनों के गाटा संख्या की सूची मुरादाबाद प्रथम व द्वितीय, कांठ, बिलारी और अमरोहा के रजिस्ट्रार को भेजी है। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही मॉनिटरिंग के लिए भी बेहतर व्यवस्था बनाई जाएगी, जिससे अवैध निर्माण न हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed