फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MDA could allot only four flats in ten years

Moradabad News: दस साल में सिर्फ चार फ्लैट ही आवंटित कर सका एमडीए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
MDA could allot only four flats in ten years
मुरादाबाद। एमडीए की ओर से ढक्का गांव में विकसित किया गया अलकनंदा एन्क्लेव एक दशक बाद भी वीरान है। कहने को तो यहां 176 चार मंजिला फ्लैट बनाए गए हैं लेकिन पिछले एक दशक में सिर्फ चार लोगों को ही फ्लैट आवंटित किए जा सके हैं, 172 फ्लैट अभी भी खाली हैं, जिन्हें कई बेसहारा परिवारों में अनाधिकृत रूप से अपना आशियाना बना लिया है।
विज्ञापन

खाली पड़े होने के कारण ये आलीशान फ्लैट अब जर्जर होने लगे हैं।
उत्तराखंड की जीवनदायिनी कहलाने वाली अलकनंदा नदी के नाम पर विकसित किए गए अलकनंदा एन्क्लेव में 22 ब्लॉक है, एक ब्लॉक में दोनों तरफ आठ फ्लैट हैं। कुल फ्लैट 176 हैं। एक फ्लैट में दो कक्ष, बाथरूम, टॉयलेट, स्टोर, किचन आदि हैं। अलकनंदा एन्क्लेव को समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2014-15 में समाजवादी अफोर्डेबल फ्लैट के तौर पर कम आय वालों (एलआईजी) के लिए बनाए गए, हालांकि इनका आवंटन सरकार बदलने के बाद वर्ष 2018-19 में शुरू किया गया था। एमडीए ने करोड़ो रुपये की लागत से फ्लैट तो तैयार करा दिए, इनमें बिजली की वायरिंग, सीवरेज नेटवर्क, ओवरहेड टैंक आदि की व्यवस्था की लेकिन इसके बाद इन्हें भुला दिया।
विज्ञापन

बीते एक दशक के दौरान न इस पूरी कॉलोनी में न तो बिजली पहुंच सकी और न ही पेयजल। यहां पर चार बिजली की ट्रांसफार्मर की व्यवस्था भी की गई थी लेकिन एक छोटे ट्रांसफार्मर को छोड़कर अन्य ट्रांसफार्मर कॉलोनी तक पहुंचे तो लेकिन उन्हें तय स्थल (फाउंडेशन) पर रखा नहीं जा सका। दो ट्रांसफार्मर तो सालों से एक स्थान पर जमीन पर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed