फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MDA board meeting will be held on 25th

Moradabad News: 25 को होगी एमडीए बोर्ड की बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
MDA board meeting will be held on 25th
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) बोर्ड की बैठक 25 जून को होगी। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। बैठक में दैनिक वेतन कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने के प्रस्ताव के साथ कुछ नई आवासीय कॉलोनियों के विकास को अमली जामा पहनाने की योजनाओं पर चर्चा होगी।

एमडीए सभागार में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की जाएगी। मनोहरपुर नई आवासीय काॅलोनी के अलावा सोनकपुर आवासीय योजना समेत एमडीए की कई आवासीय योजना को जमीन पर उतारने के लिए एमडीए द्वारा तैयार किए गए खाके को लेकर चर्चा की जाएगी। दिल्ली रोड पर बने सोर्सिंग हब और एमडीए के पुराने कार्यालय भवन को भी बेचने को लेकर तय अनुमानित कीमत पर बोर्ड के सदस्यों की सहमति चाहिए होगी। ढक्का योजना में ईडब्ल्यूएस आवासों समेत एमडीए की कुछ अन्य संपत्तियों की बिक्री आदि का भी निर्णय लिया जाएगा। वीसी शैलेष कुमार ने बताया कि बैठक की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सदस्यों को बैठक का एजेंडा भेजा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed