फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MDA board meeting on October 6; 250 plots to be launched in Govindpuram-2.

Moradabad News: छह अक्तूबर को एमडीए बोर्ड बैठक, गोविंदपुरम-2 में लॉन्च होंगे 250 भूखंड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
MDA board meeting on October 6; 250 plots to be launched in Govindpuram-2.
मुरादाबाद। शहर के विस्तार और आवासीय भूखंडों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए एमडीए गोविंदपुरम-2 टाउनशिप लॉन्च करने की तैयारी में है। छह अक्तूबर को होने वाली प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में योजना से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होगी। टाउनशिप में करीब 250 भूखंड प्रस्तावित हैं। योजना की लॉन्चिंग के साथ ही भूखंडों के आकार, कीमत और पंजीकरण प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन




गोविंदपुरम-2 को दिल्ली रोड क्षेत्र में विकसित करने की योजना है। इस क्षेत्र की राष्ट्रीय राजमार्ग-9 से कनेक्टिविटी होने के कारण यहां आवासीय विकास की संभावनाएं हैं। नई टाउनशिप के विकसित होने से लोगों को नियोजित तरीके से घर बनाने के लिए भूखंड मिल सकेंगे। साथ ही शहर का विस्तार भी व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ सकेगा। टाउनशिप में भूखंडों के साथ बुनियादी सुविधाएं विकसित करने की भी योजना है। इसमें सड़क, सीवर, पेयजल आपूर्ति, जल निकासी, भूमिगत बिजली नेटवर्क, पार्क और ग्रीन बेल्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इन सुविधाओं के विकसित होने से आवंटियों को आवास निर्माण के लिए जरूरी आधारभूत ढांचा मिल सकेगा। एमडीए की ओर से योजना का लेआउट और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया पहले से चल रही है। अब छह अक्तूबर की बोर्ड बैठक में होने वाले निर्णयों के बाद योजना की आगे की प्रक्रिया स्पष्ट होगी। शहर के लोगों को भूखंडों की अंतिम संख्या, क्षेत्रफल के अनुसार श्रेणियां, आवंटन दर और आवेदन शुरू होने की तारीख की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। एमडीए वीसी अनुभव सिंह ने बताया कि बोर्ड की बैठक छह अक्तूबर को एमडीए के कार्यालय में कमिश्नर संगीता सिंह की अध्यक्षता में होगी। इसमें गोविंदपुरम-2 टाउनशिप को लॉन्च करने की तैयारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed