फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Maurya in Moradabad: SP account will not opened in elections, BJP 24 hours, 24 carats, 24 preparations

मुरादाबाद में मौर्य बोले: आगामी चुनाव में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा, BJP की 24 घंटे, 24 कैरेट व 24 की तैयारी

Fri, 18 Aug 2023 03:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 18 Aug 2023 03:11 PM IST
सार

मुरादाबाद के सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता में आम आदमी है। मोदी सरकार लाेगों के सभी जरूरतों को पूरा कर रही है। कांग्रेस के शासनकाल में आम लाेगों की सुनवाई नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव की पूरी तैयारी है। 

विज्ञापन
Maurya in Moradabad: SP account will not opened in elections, BJP 24 hours, 24 carats, 24 preparations
मुरादाबाद में बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : संवाद

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुरादाबाद पहुंचकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया। सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राम लला का भव्य मंदिर बन सकता है।

विज्ञापन

Maurya in Moradabad: SP account will not opened in elections, BJP 24 hours, 24 carats, 24 preparations
मुरादाबाद में लाभार्थियों को सम्मानित करते उप मुख्यमंत्री - फोटो : संवाद

जम्मू-कश्मीर से 370 हट सकती है, चार करोड़ गरीबों को पक्के आवास, 80 करोड़ से अधिक लोगों को निशुल्क राशन मिल सकता तो मुझे पूरा भरोसा है कि जो स्वप्न आपने देखा है वह उचित तरीके से, उचित समय पर जरुर पूरा होगा। उन्होंने संभल में कहा कि इस बार पार्टी मंडल में नहीं पूरे प्रदेश की 80 सीट पर जीत हासिल करेगी। तीसरी बार नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। आगे कहा कि संभल के सांसद को तो भारत माता की जय कहने में भी परेशानी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Maurya in Moradabad: SP account will not opened in elections, BJP 24 hours, 24 carats, 24 preparations
मुरादाबाद में लाभार्थियों को सम्मानित करते उप मुख्यमंत्री - फोटो : संवाद
डिप्टी सीएम ने कहा कि जय श्री राम के नारे से ही अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन गया और धारा 370 हट गई। सवालिया लहजे में कहा कि कांग्रेस के राज में ऐसा होना मुमकिन था क्या। जो गरीब और किसानों को योजनाओं के लाभ मिल रहे हैं वह नहीं मिलते। इसलिए कांग्रेस मुक्त भारत बनाना है। डिप्टी सीएम ने नया नारा देते हुए कहा कि 24 घंटे, 24 कैरेट, 24 की तैयारी है। पूरा भारत मोदीमय है, फिर मोदी की तैयारी है।
विज्ञापन

Maurya in Moradabad: SP account will not opened in elections, BJP 24 hours, 24 carats, 24 preparations
मुरादाबाद में बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : संवाद

डिप्टी सीएम से सवाल किया गया कि वर्ष 2019 में मुरादाबाद मंडल में काफी कमजोर स्थिति रही थी। किसी भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। डिप्टी सीएम ने जवाब देते हुए कहा कि इस बार मंडल में मजबूत स्थिति रहेगी। संभल और मंडल की सभी सीटों पर जीत मिलनी तय है। सपा पर तंज करते हुए कहा कि उनका इस चुनाव में खाता भी नहीं खुलने वाला है। कहा कि यादव जाति को सपा, बसपा और कांग्रेस वोट बैंक समझते हैं। जबकि यादव राष्ट्रवादी और मोदीवादी हैं। इस लोकसभा चुनाव में वह दिखा भी देंगे।

Maurya in Moradabad: SP account will not opened in elections, BJP 24 hours, 24 carats, 24 preparations
मुरादाबाद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

मुरादाबाद के ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ सम्मेलन में गरीब कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों को आवास योजना की चाभी, मनरेगा प्रमाण पत्र सौंपे। इसके अलावा दो करोड़ से अधिक लेनदेन करने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र तथा अन्य योजनाओं के प्रशस्ति पत्र वितरित किए। कहा कि भाजपा सरकार गांव और गरीब के विकास के लिए समर्पित सरकार है। मौके पर मेयर विनोद अग्रवाल, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed