फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   maternal uncle killed boy

मामा निकला दस साल के मासूम का कातिल

Thu, 14 Apr 2016 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 14 Apr 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
maternal uncle killed boy
हत्या
 लाजपत नगर के दस वर्षीय अब्दुल राकिब की हत्या उसके रिश्ते के मामा विट्टू उर्फ शुएब ने की थी। उसने अपने साथी जिशान की मदद से उसकी लाश कुंदरकी क्षेत्र में फेंकी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इस हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी के राकिब के परिवार की एक लड़की से संबंध थे। राकिब ने दोनों को देख लिया था।
विज्ञापन


कहीं उसका भेद न खुल जाए। इसी डर में उसने हत्या कर दी थी। पुलिस ने जिशान के बहनोई का वह ऑटो भी बरामद कर लिया है। जिससे राकिब की लाश फेंकी गई थी। पुलिस ने दोपहर बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


एसएसपी नितिन तिवारी ने मंगलवार को एसपी सिटी दफ्तर में इस हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कटघर थानाक्षेत्र के लाजपतनगर पुलिस चौकी के पास रहने वाले मो. राशिद का बेटा अब्दुल राकिब(10) बुधवार शाम घर के बाहर से खेलते समय अचानक गायब हो गया था। देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। इसके  बाद मो. राशिद ने कटघर थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की रात कुंदरकी पुलिस ने मिलक नानपुर के पास से हाईवे किनारे से बच्चे की लाश बरामद की थी। एसओ कटघर ओमकार सिंह और सीओ कटघर महेश कुमार ने अपनी टीम के साथ हत्याकांड के खुलासे में जुट गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये गलशहीद थानाक्षेत्र के सीधी सराय संभली गेट निवासी विट्टू उर्फ  शुएब पुत्र मकसूद को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की तो उसने कबूला है कि उसने ही राकिब की हत्या की थी।

एसएसपी ने बताया कि विट्टू उर्फ शुएब और राकिब के परिवार की एक लड़की के बीच प्रेम संबंध थे। राकिब ने दोनों को देख लिया था। उसे डर था कि राकिब अपने घर वालों को बता देगा। इसी डर में उसने राकिब की हत्या की योजना बना ली। इसके लिए उसने अपने साथी जिशान पुत्र इकरामुद्दीन निवासी जाहिद नगर थाना कटघर को अपनी इस योजना में शामिल किया।


जिशान अपने बहनोई का ऑटो लेकर गलशहीद चौराहे पर आ गया था। यहां से दोनो दोनों ने राकिब को आटो में बैठा लिया और हाईवे की ओर ले गए। ऑटो में विट्टू उर्फ शुएब ने मुंह व नाक दबा राकिब की हत्या कर दी थी। इसके बाद लाश कुंदरकी में फेंक दी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed