फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mass marriage program will be held on 18, 23 and 27

Moradabad News: 18, 23 और 27 को होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage program will be held on 18, 23 and 27
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन विधानसभा स्तर पर किया जाएगा। इसके लिए 18, 23 और 27 जनवरी की तिथियां निर्धारित की गई हैं। 18 जनवरी को नगर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन होगा। 23 जनवरी को कांठ और ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र में और 27 जनवरी को बिलारी और कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत जिले को 3451 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य दिया गया है। जिला स्तर पर अलग से विधानसभा क्षेत्रवार लक्ष्य का आवंटन किया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम के अनुसार नगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 1103 जोड़ों की शादी होगी। वहीं कांठ में 451, ठाकुरद्वारा में 827, बिलारी में 302 और कुंदरकी विधानसभा में 768 लाभार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना में निराश्रित महिला, विधवा महिला की बेटी, दिव्यांग अभिभावक की बेटी और ऐसी कन्या जो स्वयं दिव्यांग हो उसे प्राथमिकता दी जाएगी। डीएम अनुज सिंह ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि क्षेत्र के आवेदकाें के आवेदन पत्र की गहनता से जांच की जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed