{"_id":"693348b04b8803037506c07a","slug":"mass-marriage-966-couples-tied-the-knot-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-785317-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह : परिणय सूत्र में बंधे 966 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह : परिणय सूत्र में बंधे 966 जोड़े
विज्ञापन
मुरादाबाद/मूंढापांडे। एक ही पंडाल के नीचे मंत्रों व कुरान की आयतों के बीच 966 हिंदू और मुस्लिम जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर एक दूजे के हो गए। ब्राह्मणों ने हिंदू जोड़ों की शादी कराई। वहीं काजी ने मुस्लिम जोड़ों को निकाह पढ़ाया।रामपुर रोड आर्केडिया ग्रीन स्कूल में मैदान में समाज कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत तीन पंडाल लगाए थे। वहीं विकासखंड मूंढापांडे, भगतपुर, कुंदरकी, बिलारी और छजलैट ब्लॉक से जोड़े शादी के लिए आए थे। एक तरह हिंदू जोड़ों की शादी के लिए 40 ब्राह्मण वेदी बनाकर बैठे थे। वहीं दूसरी तरफ अलग-अलग ब्लॉकों के जोड़ों को निकाह पढ़ाने के लिए 35 काजी उपस्थित थे। इस दौरान विधायक रामवीर सिंह, पूर्व विधायक सुरेश सैनी, सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी व समाज कल्याण अधिकारी पंखुड़ी जैन ने पंडालों में नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
00
धन की बंदरबांट करने वाले होंगे दंडित
विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि पहले सामूहिक विवाह योजना में कम पैसे मिलते थे। फिर भी बिचौलिये धन की बंटरबांट करते थे। लेकिन योगी सरकार में एक दंपती को एक लाख रुपये दिए जा रहे हैं। इसमें 60 हजार रुपये लड़की के खाते में ट्रांसफर किया जाता है। सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। यदि कोई बिचौलिया धन लूटता है तो उसका नाम बता देना। ऐसे लोगों का मुंह काला कर प्रशासन से दंडित कराया जाएगा। किसी गरीब का कोई धन लूट नहीं सकता है। इस दौरान डीडीओ जीबी पाठक, डीपीआरओ आलोक शर्मा, ब्लाॅक प्रमुख डाॅ. नवदीप, गुलाम जिलानी, बीडीओ अशोक कुमार, रविंद्र कुमार सिंह, विक्की ठाकुर रोहित कुमार व रामकिशोर लोधी आदि लोग मौजूद रहे।
0000000000000000000000
दो दिनों में 1786 जोड़ों की कराई गई शादी
पंडाल में बायोमेट्रिक पंजीयन कराने के लिए अलग-अलग ब्लॉकों के लिए काउंटर थे। काउंटरों पर सुबह से ही महिलाओं और पुरुषों की लाइनें लगी रहीं। बॉयोमेट्रिक से सत्यापन के बाद 966 लोगों को शादी के लिए अनुमति दी गई। शुक्रवार को 1205 जोड़ों की शादी होनी थी, 239 जोड़ों का बायोमेट्रिक पंजीयन नहीं हो सका। बृहस्पतिवार को बुद्धि विहार में 820 जोड़ों की शादी हुई थी। इस प्रकार दो दिनों में 1786 जोड़ों की शादी कराई गई।
विज्ञापन
गेट से अंदर तक रही पुलिस फोर्स
वहीं जिला प्रशासन ने पानी के कैंटर, फायर ब्रिगेड सहित अन्य इंतजाम किया था। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान पंडालों में पुलिस फोर्स की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। पुलिस वाहनों की पार्किंग कराने में व्यस्त रही। पंडालों में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में फोर्स लगाई गई थी। पंडालों में हजारों लोगों को खाने-पीने का इंतजाम था।
000000000000000
1786 जोड़ों के धन की डिमांड शासन को भेजी जाएगी
जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुड़ी जैन ने बताया कि दो दिनों में सभी आठ ब्लॉकों से आए 1786 जोड़ों की शादी कराई गई है। इन लोगों के खाते में धन ट्रांसफर करने के लिए सोमवार को डिमांड भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलने पर प्रत्येक युवतियों के बैंक खाते में 60-60 हजार रुपये ट्रांसफर होंगे।