फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mask and senitizer purchasing down after lockdown

कभी थी मारामारी, अब तीस फीसदी भी नहीं खरीदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
mask and senitizer purchasing down after lockdown
मुरादाबाद। उतार चढ़ाव के बीच कोरोना संक्रमण काल को एक साल होने को हैं। कोरोना ग्राफ से मास्क और सैनिटाइजर का कारोबार भी चढ़ता उतरता रहा। मार्च 2020 में संक्रमण के शुुरुआती दौर में मास्क और सैनिटाइजर की मारामारी थी, लेकिन मार्च 2021 में तीस फीसदी से कम खरीदारी हुई है। मास्क की तीस फीसदी से कम तो सैनिटाइजर की दस फीसदी ही बिक्री रह गई है।
विज्ञापन

संक्रमण के शुरुआती दौर में मास्क और सैनिटाइजर बाजार से गायब हो गए थे। लोगों को ढूंढे नहीं मिलते थे। विक्रेताओं ने मास्क और सैनिटाइजर के मनमाने दाम वसूले। लॉकडाउन तक खरीदारों के बीच मारामारी रही। लेकिन लॉकडाउन खुलने के बाद इसकी बिक्री में गिरावट आने लगी। लोगों के चेहरे से मास्क गायब होने लगे। सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी कम हो गया। मार्च 2020 की तुलना में इस साल मास्क की बिक्री तीस फीसदी भी नहीं हुई है। वहीं सैनिटाइजर की बिक्री तो दस प्रतिशत ही रह गई है। विक्रेताओं का कहना है कि संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने और टीकाकरण शुरू होने पर लोग कोरोना को खत्म मानने लगे हैं। यही वजह है कि लोग मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल कम करने लगे हैं।
विज्ञापन

- पिछले मार्च की तुलना में मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री बहुत कम है। दोनों की बिक्री तीस फीसदी भी नहीं है। मास्क की बिक्री फिर भी ठीक है। लेकिन सैनिटाइजर की बिक्री दस फीसदी ही रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विपुल अग्रवाल, सर्जिकल एवं मेडिकल एक्यूप्मेंट विक्रेता
- मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल कम हो रहा है। इससे बिक्री पर असर पड़ रहा है। सैनिटाइजर तो लोग भूल ही गए हैं। बिक्री कम होने पर सैनिटाइजर का काउंटर हटा दिया। दस फीसदी लोग भी मास्क लेने नहीं आ रहे हैं।
- शोभित मेहरोत्रा, मेडिकल स्टोर संचालक
अमरावती में लॉकडाउन लगने पर बढ़ी थी मास्क की बिक्री
मुरादाबाद। देश के आठ राज्यों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। फरवरी में केस बढ़ने पर महाराष्ट्र के अमरावती जिले में सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया था। कोरोना का डर बढ़ा तो मुरादाबाद में भी मास्क की बिक्री बढ़ गई थी।
नवंबर में भी ब्रिकी में आया था उछाल
मुरादाबाद। नवंबर में दिल्ली में पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ने लगी थी। जिसे देखते हुए प्रशासन ने बिना मास्क घूमने पर 500 रुपये का जुर्माना लगा दिया था। इसका असर देखने को मिला था। तीन दिनों में ही मास्क की बिक्री में 20 से 25 फीसदी की वृद्धि हो गई थी, जबकि 15 अक्तूबर केबाद मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री में 50 से 60 फीसदी की गिरावट आ गई थी।

स्कूल खुलने पर छोटी शीशी वाले सैनिटाइजर की बिक्री
मुरादाबाद। एक से पांच तक की कक्षाएं शुरू होने पर छोटी शीशी वाले सैनिटाइजर की बिक्री बढ़ गई है। अभिभावक बच्चों के लिए छोटी शीशी वाले सैनिटाइजर ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed