कांग्रेस ने जोड़ो यात्रा के तहत निकाला मशाल जुलूस
सार
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर जोड़ो यात्रा के अंतर्गत शहर में मशाल जुलूस निकाला।जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद के नेतृत्व में कप्तान की फर्म से निकाले गए इस मशाल जुलूस का पूर्व जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने मशाल जलाकर शुभारंभ किया। जहां पर सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेकर जुलूस का समापन कराया।ज्ञापन देते हुए जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा कि भाजपा देश में नफरत का माहौल बना रही है। इसीलिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं।
विज्ञापन