{"_id":"684353ea8c46c1d95c031bd8","slug":"marry-her-boyfriend-or-send-her-to-jail-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-661590-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्रेमी के साथ विवाह कराओ नहीं तो इसको जेल भेजो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्रेमी के साथ विवाह कराओ नहीं तो इसको जेल भेजो
Sat, 07 Jun 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। नगर के मोहल्ले में रहने वाली दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। पुलिस को शिकायतीपत्र देकर महिला ने कहा कि प्रेमी के साथ उसका विवाह कराओ नहीं तो उसे जेल भेज दो। उसने पुलिस को तहरीर देकर प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पंचायत में काेई हल नहीं निकला तो पुलिस ने प्रेमी को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया।नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। महिला के दो बच्चे हैं। महिला का पड़ोस में रहने वाले युवक से बातचीत होती थी। आरोप है कि युवक ने शादी करने का झांसा देकर संबंध बना लिए। उसने प्रेमी के साथ रहने की जिद की। पहले तो गांव में दोनों पक्षों के बीच पंचायत का दौर चला। युवक ने महिला के साथ रहने से इंकार कर दिया। जब गांव में पंचायत सफल नहीं हुई तो महिला ने प्रेमी के खिलाफ थाने में शिकायत की। पुलिस प्रेमी को पकड़ कर थाने ले आई। लेकिन प्रेमी महिला के साथ रहने को तैयार नहीं हुआ। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दो बच्चों की मां गांव के ही युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई थी।
विज्ञापन