{"_id":"6ae3b3a7e91f53b0630d0d39","slug":"married-women-sighted-the-moon-and-sought-the-blessing-of-lifelong-marital-bliss-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-116147-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सुहागिनों ने चांद के दर्शन कर अखंड सौभाग्यवती का मांगा आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सुहागिनों ने चांद के दर्शन कर अखंड सौभाग्यवती का मांगा आशीर्वाद
विज्ञापन
कांठ। नगर कांठ और ग्रामीण क्षेत्र में बृहस्पतिवार को करवाचौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए निर्जल व्रत रखा। देर शाम चांद के दर्शन कर अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगा।
महिलाओं ने सोलह शृंगार कर परंपरागत रीति-रिवाजों से पूजा-अर्चना की। देर शाम चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। महिलाओं ने भगवान गणेश, शिव, माता पार्वती और कार्तिकेय की पूजा की। छलनी से चंद्रमा के दर्शन कर जल अर्पित किया गया। इसके बाद महिलाओं ने पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोला। पतियों ने भी अपनी पत्नियों को उपहार भेंट किए।
वहीं बृहस्पतिवार को पूरे दिन करवाचौथ पर बाजारों में भी रौनक रही, जहां महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन और कपड़ों की खरीदारी की। चूड़ियों की दुकानों पर विशेष भीड़ थी, जिसमें लाल और मैरून रंग की अधिक मांग रही। आभूषणों में मंगलसूत्र, पाजेब और बिछुओं की भी खरीदारी हुई।