फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married woman gang-raped, husband made porn video

विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पति ने बनाई अश्लील वीडियो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Married woman gang-raped, husband made porn video
थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता के साथ आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान पति ने अश्लील वीडियो बना ली। पति ने पुलिस कार्रवाई करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी और बाद में तीन तलाक दे दिया। विवाहित ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है। एसएसपी के आदेश पर मैनाठेर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने एसएसपी को शिकायतीपत्र देकर बताया कि उसकी शादी को छह साल हो चुके है। शादी के बाद से ही ससुराल में पति, ससुर और सास उत्पीड़न करते आ रहे हैं। दो माह की गर्भवती होने पर आरोपियों ने बच्चा गिराने को भी कहा। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इससे परेशान होकर पीड़िता ने तीन मार्च को महिला थाने में कार्रवाई के तहरीर दी, तब 11 मार्च को कुछ संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके बाद वह अगले दिन ही अपनी ससुराल को चली गई थी। आरोप है कि ससुराल में जब पीड़िता को बुखार आया तो पति ने गोली खिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया और हालत बिगड़ने पर मायके वालों ने अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि 25 मार्च को उसका ममेरा देवर मायके में आया और कार से दवा दिलाने की बात कहकर लेकर ले गया। बाद में पति को लेने की बात कहकर कार को संपर्क मार्ग से जंगल की ओर मोड़ दिया और कुएं के पास कार रोक दिया। आरोप है कि वहां तीन लोगों ने विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान पति ने अश्लील वीडियो भी बनाई। बाद में पुलिस कार्रवाई करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। बाद में आरोपी पति ने विवाहिता को तीन तलाक भी दे दिया। मैनाठेर कोतवाल अमरनाथ वर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed