फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married woman dies in suspicious circumstances

Moradabad News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies in suspicious circumstances
डिलारी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

गांव तगाला निवासी सोमवती (24) की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके वाले पहुंचे तो ससुराल वाले फरार हो गए। मायके वालों ने दहेज के लिए विवाहिता की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मैनाठेर के महमूदपुर माफी निवासी पूरन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने चार साल पहले अपनी बहन सोमवती की शादी गांव तगाला निवासी रोहित से की थी। शादी के बाद से ही उसके ससुरालीजन दहेज में ढाई लाख रुपय और लाने के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। पूरन सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह ग्राम प्रधान ने फोन कर उसकी बहन की मौत हो जाने की सूचना दी। सूचना पर जब वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बहन के घर पहुंचा तो उसके ससुराल वाले घर पर नहीं थे और उसकी बहन का शव घर में चारपाई पर पड़ा था। जिसके गले पर रस्सी के निशाने थे। महिला के भाई ने बताया कि वह गांव पहुंचा तो कुछ ग्रामीणों से उसकी नोकझोंक भी हुई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति रोहित सहित अनिल, श्यामलाल, बिचोलिए कमलेश, मुन्नू, रामवती और अजय के खिलाफ दहेज को लेकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed