फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married woman died in suspicious condition in Katghar

कटघर में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Married woman died in suspicious condition in Katghar
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शुक्रवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गजेंद्र ने बताया कि कटघर थानाक्षेत्र के नई बस्ती भदौरा निवासी गजेंद्र उर्फ आकाश की शादी दस दिसंबर 2020 को ज्योति रानी के साथ हुई थी। ज्योति देवी के पिता उमेश चंद्र बिजनौर जनपद के मोहल्ला जोशियान में रहते हैं। उन्होंने बताया ससुराली पक्ष के मुताबिक शुक्रवार सुबह ज्योति की तबीयत खराब हो गई। वे उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद वे विवाहिता का शव घर ले गए। सूचना मिलते ही मायके वाले भी मुरादाबाद पहुंच गए। उन्होंने दामाद और उसके परिवार पर दहेज उत्पीड़न और जहर देने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही कटघर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका के भाई ने बताया कि गुरुवार की देर रात करीब डेढ़ बजे उसकी बहन ने कॉल कर बताया था कि तबीयत बिगड़ने पर पति ने कुछ दवा खिलाई है। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। शुक्रवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed