फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married woman beaten and pushed out of the house

Moradabad News: विवाहिता से मारपीट और धक्के देकर घर से निकाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and pushed out of the house
कुंदरकी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक के मामले में विवाहिता के पति समेत पांच ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कुंदरकी नगर की मूल निवासी पीड़ित विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 17 नवम्बर 2024 को बदायूं निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में परिवार वालों द्वारा अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर विदा किया था। पता चला की उसके पति का किसी और लड़की से नाजायज ताल्लुकात हैं जिसके चलते उसका पति ज्यादातर रात को अपने घर नहीं आता। इस बात को कई दिन तक वह नजरंदाज करती रही सोचा की सब ठीक हो जायगा लेकिन कुछ भी ठीक नहीं हुआ। शादी के एक माह बाद ही उसके ससुराल वाले कम दहेज के ताने देकर मारपीट करने लगे और बड़ी मामी इन लोगों का साथ देतीं। ससुराल वाले उससे अपने घर से दो लाख रुपये नकद लाने की मांग करते जब वह मांग पूरी करने में असमर्थता जताती तो उसके साथ मारपीट करते। इसी बीच देवर उस पर गलत नजर रखने लगा जिस पर बाकी लोग उसके कहने में आकर आए दिन मारपीट करने लगे। आरोप है कि 22 अक्तूबर 2025 को सुबह लगभग 11 बजे पति, देवर व ननद ने कम दहेज के ताने देकर मारपीट करने लगे और बड़ी मामी ने एक राय होकर दो लाख रुपये की मांग को लेकर घर से मारपीट करते हुए धक्के घर से निकाल दिया। पिटाई के दौरान जब देवर ने उसके पेट में लात मारी जिससे उसका गर्भ गिर गया। वहीं 30 दिसंबर 2025 को रात को लगभग 11 बजे उसके पति और अन्य ससुरालों ने उसके घर आए और आते ही सभी ने एक राय होकर उसको गालियां देने लगे और पति ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed