फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married woman accused neighbour of attempted rape, case registered

Moradabad News: विवाहिता ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, केस दर्ज

Sun, 07 Sep 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 07 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Married woman accused neighbour of attempted rape, case registered
बिलारी (मुरादाबाद)। क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि उसके पति ट्रक चालक होने की वजह से अक्सर घर से बाहर रहते हैं। आरोप लगाया कि 13 मई की दोपहर वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी सुलेमान घर में घुस आया और उसे दबोचकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसने शोर मचाया तो आरोपी अगली बार दुष्कर्म करने की धमकी देकर भाग गया। बाद में कई बार धमकी दी। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी सुलेमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जबरन संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
बिलारी। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोसी पर धोखे से मोबाइल नंबर लेकर जबरन संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि उसका पति कारोबार के सिलसिले में बाहर रहता है और वह घर में अकेली रहती है। कुछ दिन पहले उसका पड़ोसी रामवीर घर आया और उसके मकान को लेकर चल रहे विवाद में मदद करने की बात कहते हुए मोबाइल नंबर ले गया। बाद में मोबाइल पर अश्लील बातें करने शुरू कर दीं और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा, जिसकी रिकॉडिंग भी उसके पास है। विवाहिता के अनुसार जब उसने पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा तो आरोपी ने धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed