फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married girl ran away with lover with jewelry and cash

जेवर और नकदी लेकर प्रेमी संग भागी थी शादीशुदा युवती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Married girl ran away with lover with jewelry and cash
मुरादाबाद। आगरा में पकड़ी गई युवती और उसका प्रेमी एक सप्ताह पहले भागे थे। युवती अपने घर से नकदी और जेवर भी ले गई थी। सूचना मिलने पर मुगलपुरा पुलिस और युवती के परिजन आगरा के लिए रवना हो चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, युवती की चार माह पहले ही शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि युवती के शादी से पहले से एक अन्य युवक से संबंध थे। एक सप्ताह पहले युवती प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। वह अपने घर से नकदी और जेवर ले भागी थी। इस मामले में प्रेमी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। पुलिस सर्विलांस टीम की मदद से दोनों की तलाश में जुटी थी। लेकिन दोनों का पता नहीं चल पा रहा था। कुछ दिन पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रेमी जोड़ा दिल्ली में है। पुलिस की एक टीम दिल्ली भी भेजी गई थी। युवती और युवक को आगरा से आने के लिए टीम भेज दी गई है। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि युवती और युवक को लेेने के लिए टीम आगरा के लिए भेजी गई है। दोनों को यहां लाकर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed