{"_id":"5e579b0f8ebc3ef38359c70c","slug":"marriage-fraud-moradabad-inspector-leaves-bride-in-temple-after-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में ब्याह रचाकर प्रेमिका को छोड़ भागा दरोगा, एसएसपी से शिकायत के बाद शादी के लिए हुआ था राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में ब्याह रचाकर प्रेमिका को छोड़ भागा दरोगा, एसएसपी से शिकायत के बाद शादी के लिए हुआ था राजी
Thu, 27 Feb 2020 04:03 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 27 Feb 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मुरादाबाद कोतवाली में तैनात दरोगा ने दिल्ली की युवती से फेसबुक पर दोस्ती की और शादी का झांसा देकर उससे दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी दरोगा ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए दिल्ली में मंदिर में उससे शादी कर ली। लेकिन मंदिर में सात फेरे लेने के बाद युवती को वह वहीं छोड़कर मुरादाबाद भाग आया।
विज्ञापन
आरोपी दरोगा शहर कोतवाली में तैनात है। दिल्ली से पहुंची युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर दरोगा पर कार्रवाई की मांग की है। युवती ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि दो साल पहले फेसबुक के जरिए उसकी मुलाकात दरोगा से हुई थी। पहले फेसबुक पर ही चैटिंग करते थे। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर भी ले लिया।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि आरोपी दरोगा दिल्ली में कई बार उससे मिलने आया और होटल में उससे मिला। बाद में आरोपी ने युवती को मुरादाबाद में बुलाकर होटल में रखा। इसके अलावा उसे किराए के मकान में भी रखा। जब युवती ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो दरोगा टाल मटोल करने लगा।
विज्ञापन
युवती ने उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की धमकी दी तो आरोपी ने उससे 16 जनवरी, 2020 को मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद आरोपी उसे दिल्ली में ही छोड़ कर भाग गया। युवती ने दरोगा को दिल्ली बुलाने की कोशिश की। आरोपी दरोगा छुट्टी न मिलने का बहाना बनाकर टाल मटोल करता रहा।
युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। अब आरोपी ने उसका फोन रिसीव करना भी बंद कर दिया है। इंस्पेक्टर महिला थाना ज्योति सिंह ने बताया कि दिल्ली की एक युवती ने शिकायती पत्र दिया है। एसएसपी के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। दोनों के बातचीत करने के बाद ही सही बात की जानकारी हो पाएगी।