{"_id":"6a19febbbdb31c090e08d610","slug":"marriage-arranged-through-website-broken-due-to-non-payment-of-dowry-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-913299-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: वेबसाइट के जरिये तय हुआ रिश्ता, दहेज न मिलने पर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: वेबसाइट के जरिये तय हुआ रिश्ता, दहेज न मिलने पर टूटा
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती से मथुरा के युवक ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिये शादी तय कर ली। शादी से पहले ही आरोपी मंगेतर ने युवती पर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। इसके अलावा पीड़िता के परिवार के सामने 40 लाख रुपये की मांग भी रख दी। मना करने पर रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
27 वर्षीय पीड़ित युवती ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह एमबीए कर चुकी है। उसके परिवार के लोगों ने शादी वेबसाइट के जरिये मथुरा निवासी रिषभ चतुर्वेदी से उसका रिश्ता तय किया था। 11 दिसंबर 26 को शादी होनी तय थी। पीड़िता का आरोप है कि मंगेतर ने उससे फोन पर बातचीत करनी शुरू कर दी। आरोप है कि कई बार उसने शारीरिक संबंध के लिए दबाव बनाया लेकिन पीड़िता ने इसका विरोध किया।
इसके बाद आरोपी ने 40 लाख रुपये की मांग रखी। पीड़िता के परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।