{"_id":"6a987d717e9851457e071004","slug":"marksheets-and-degrees-will-be-available-at-hindu-college-after-130-pm-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-983619-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हिंदू कॉलेज में दोपहर डेढ़ बजे के बाद मिलेंगी अंकतालिका व डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हिंदू कॉलेज में दोपहर डेढ़ बजे के बाद मिलेंगी अंकतालिका व डिग्री
Thu, 03 Sep 2026 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंकतालिका, डिग्री व अन्य कार्यों के लिए अब दोपहर डेढ़ बजे के बाद हिंदू कॉलेज जाइए। कॉलेज प्रशासन ने कक्षाओं के नियमित संचालन के उद्देश्य से सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। प्राचार्य का कहना है कि छात्रों की कक्षाओं में कम उपस्थिति पाए जाने पर परीक्षा फॉर्म अग्रसारित नहीं किए जाएंगे।
हिंदू कॉलेज में स्नातक व परास्नातक के सभी पाठ्यक्रमों में लगभग दस हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। अब इन विद्यार्थियों की कक्षाओं में उपस्थिति दर्ज हो, इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। प्राचार्य का कहना है कि स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं के सभी विद्यार्थी निर्धारित यूनिफॉर्म में ही महाविद्यालय में उपस्थित हों और अपनी-अपनी कक्षाओं में नियमित एवं अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करें।
परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है। जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 फीसदी से कम होगी, उनके परीक्षा फॉर्म महाविद्यालय द्वारा अग्रसारित नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कक्षाओं के संचालन की निरंतरता बनी रहे, इसलिए अंकतालिका, डिग्री, स्थानांतरण प्रमाण-पत्र एवं चरित्र प्रमाण-पत्र का वितरण/प्राप्ति महाविद्यालय में दोपहर 1:30 बजे के बाद किया जाएगा। इसलिए संबंधित विद्यार्थी निर्धारित समय के पश्चात ही अभिलेख प्राप्त करने के लिए महाविद्यालय में उपस्थित हों।
विज्ञापन
शिक्षकों के मांगने पर देना होगा परिचय पत्र
प्राचार्य का कहना है कि कॉलेज में अनुशासन बनाए रखने के लिए नियंता मंडल द्वारा लगातार निरीक्षण किया जाता है। इसलिए विद्यार्थी अपना महाविद्यालय पहचान-पत्र अनिवार्य रूप से अपने पास रखें। महाविद्यालय के किसी भी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा मांगे जाने पर पहचान-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। पहचान-पत्र के अभाव अथवा मांगे जाने पर प्रस्तुत न करने की स्थिति में संबंधित विद्यार्थी को महाविद्यालय में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
प्रवेश फॉर्म के सत्यापन में देरी से परेशान हो रहे विद्यार्थी
कॉलेज में इन दिनों तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया भी संचालित की जा रही है। इसके लिए विद्यार्थी अपने दूसरे और चौथे सेमेस्टर की अंकतालिका कॉलेज में जमा कर रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि अंकतालिका जमा करने के बाद फॉर्म सत्यापित करने में देरी हो रही है, इसकी वजह से उन्हें प्रवेश में परेशानी हो रही है। जो विद्यार्थी स्वयं फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं और फीस जमा नहीं कर पाते हैं, वह साइबर कैफे के चक्कर लगाते हैं।
वर्जन...
कॉलेज में अधिकतर कक्षाओं का संचालन सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होता है। हमारे यहां पर शिक्षकों के 71 पद खाली हैं। पढ़ाई में कोई परेशानी न आए, इसलिए व्यवस्थागत निर्देश जारी किए गए हैं। उपस्थिति की कमी, पहचान-पत्र साथ न रखने अथवा निर्धारित समय एवं निर्देशों का पालन न करने के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या के लिए संबंधित विद्यार्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे। तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के प्रवेश फॉर्म के सत्यापन में कई बार तकनीकी समस्याओं की वजह से देरी होती है।-प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत, प्राचार्य, हिंदू कॉलेज