{"_id":"62056d6b96789223524b56dc","slug":"market-committee-will-remain-closed-from-today-till-february-14-moradabad-news-mbd418536550","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 14 फरवरी तक बंद रहेगी मंडी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 14 फरवरी तक बंद रहेगी मंडी समिति
विज्ञापन
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी आदि के लिए जिला प्रशासन ने मंडी समिति को अधिग्रहीत कर लिया है। शुक्रवार से पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए अधिग्रहीत किए गए वाहन आने शुरू हो जाएंगे। लिहाजा प्रशासन के निर्देश पर मंडी सचिव ने शुक्रवार से 14 फरवरी तक मंडी समिति में सब्जी, फल अन्य सामानों की बिक्री व खरीद करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। चार दिन बंदी की सूचना के चलते बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे तक मंडी में सब्जी व फल आदि की खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। इसके बाद मंडी सचिव व एडीएम सिटी ने मौके पर पहुंच आढ़तियों से मंडी खाली करा ली। इसके बाद नगर निगम की टीम ने वहां पहुंच वाहनों के खड़े करने की व्यवस्था बनानी शुरू कर दी है।
एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि मंडी समिति से दो विधानसभा सीट के लिए व सर्किट हाउस के पीछे खाली पड़े स्थान से चार विधानसभा क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए शुक्रवार से 14 फरवरी तक मंडी समिति में फल, सब्जी आदि की खरीद व बिक्री का कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि इसकी पूर्व में सूचना मंडी के आढ़तियों व मंडी आने वाले किसानों को दे दी गई है। मंडी सचिव अनिल त्यागी ने बताया कि किसानों समेत शहर के अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी हो चुकी थी कि शुक्रवार से 14 फरवरी तक मंडी समिति बंद रहेगी। लिहाजा बृहस्पतिवार को किसान भी अधिक सब्जी लेकर मंडी आए। उन्होंने बताया कि आम दिनों में करीब 1000 क्विंटल सब्जी की बिक्री होती है, लेकिन बृहस्पतिवार को करीब दो हजार क्विंटल सब्जी बिकी।
मंडी में भी अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही। मंडी में सब्जी खरीदने आने वाले लोग भी बंदी के मद्देनजर अधिक सब्जियां खरीद कर ले जाते दिखाई दिए। सब्जी खरीदने गए बुद्धि विहार निवासी महीष, मंडी के निकट निवासी रजनी आदि ने बताया कि बंदी के मद्देनजर लगभग प्रत्येक सब्जी पर प्रति धड़ी दस से बीस रुपये महंगी मिली। मंडी समिति के सचिव अनिल त्यागी ने बताया कि चार दिन तक मंडी समिति में सब्जी बिक्री से कोई असर नहीं पड़ेगा। मंडी के बाहर तथा शहर के अन्य स्थानों पर सब्जी की लगने वाली दुकानें पूर्वत : लगती रहेंगी। सब्जी के थोक और फुटकर विक्रेता बृहस्पतिवार को ही दो-तीन दिन के हिसाब से सब्जी ले गए हैं।
विज्ञापन
मंडी को साफ करने में जुटी रही नगर निगम की टीम
मुरादाबाद। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार से मंडी समिति में दो विधानसभा क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियों के लिए अधिग्रहीत वाहन पहुंचना शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को आढ़तियों से मंडी खाली कराने के बाद वहां नगर निगम की टीम ने पहुंच कर वहां सफाई आदि का कार्य किया। मंडी समिति के कुछ स्थानों पर बारिश का पानी एकत्र था उसे निकाला गया। इसके अलावा जिन विद्यालयों में पुलिस बल रुका है, वहां भी फॉगिंग व सैनिटाइज कराया गया।