फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Market buzzing on Rakshabandhan, sisters will tie love on brothers' wrist tomorrow

Moradabad News: रक्षाबंधन पर बाजार गुलजार, बहनें कल भाइयों की कलाई पर बांधेंगी प्यार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Market buzzing on Rakshabandhan, sisters will tie love on brothers' wrist tomorrow
मुरादाबाद। रक्षाबंधन के त्योहार के लिए बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को बहनें भाइयों की कलाई पर स्नेह का धागा बांधेंगी और भाई आजीवन उनकी रक्षा का संकल्प लेंगे। इस त्योहार के लिए शनिवार को बाजार गुलजार रहा। सुबह से ही राखी खरीदने के लिए महिलाएं दुकानों पर पहुंचने लगीं।
विज्ञापन

बच्चों के लिए क्यू आर कोड वाली राखी और युवाओं के लिए नए फैंसी डिजाइन वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। क्यू आर कोड स्कैन करते ही भाई-बहन के प्यार वाला गाना बजने लगेगा। वहीं फैंसी राखियों की कीमत 50 से 60 रुपये है। श्री कृष्ण, खाटू श्याम और नजरबट्टू वाली राखियों की ज्यादा मांग है। बच्चे कार्टून वाली राखी पसंद कर रहे हैं। लाइट, घड़ी और पॉप अप गेम वाली राखी भी खूब बिक रही हैं। इनकी कीमत 40 से 50 रुपये है।
विज्ञापन

दुकानदारों के मुताबिक इस बार राखियों की कीमत में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। अधिकांश माल आगरा से आया है। लाइनपार, बाजार गंज से लेकर पुराने शहर तक हर जगह राखी की दुकानें सजी हैं। दुकानदार महेश गुप्ता ने बताया कि गणेश जी की प्रतिमा, महाकाल, शिवलिंग, स्वास्तिक, ओम, कुंदन की राखियों को खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सराफा बाजार में सोने-चांदी की राखियों की भी खूब डिमांड है। इस बार नए डिजाइन वाली राखियां बहनों को लुभा रही हैं। सराफा कारोबारियों का कहना है कि प्लेटिनम में भी राखियां उपलब्ध हैं। चांदी की राखियां ज्यादा बिक रही हैं।


------------------------------

दोपहर 1:30 बजे से शाम 7:05 बजे तक का समय शुभ
ज्योतिषी पंडित सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस साल रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया रहेगा। 19 अगस्त को चंद्रमा मकर राशि में होने के कारण भद्रा का निवास पाताल में रहेगा। रक्षाबंधन पर भद्रा के प्रारंभ का समय सुबह तीन बजकर चार मिनट पर है। इसके बाद वह दोपहर एक बजकर 29 मिनट तक रहेगा। भद्रा समाप्ति के बाद दोपहर 1:30 बजे से शाम 7:05 बजे तक लगातार चर लाभ और अमृत के शुभ चौघड़िया मुहूर्त रहेंगे। इसी समय राखी बांधना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed