फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Marisha returned home after defeating Corona in moradabad

मुरादाबादः कोरोना को हराकर घर लौटी मारीषा, विदाई के लिए जमा था अस्पताल स्टाफ

Sat, 11 Apr 2020 03:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Apr 2020 03:17 AM IST
विज्ञापन
Marisha returned home after defeating Corona in moradabad
marisha shukla - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद की पहली कोरोना संक्रमित युवती मारीषा ने वायरस को हरा दिया। पूरी तरह ठीक होकर शुक्रवार को अपने घर पहुंच गई। मारीषा 23 दिन तक जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रही। शुक्रवार को लगातार दूसरी सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से उसे डिस्चार्ज कर दिया।

विज्ञापन


19 साल की मारीषा शुक्ला पुत्री संदीप शुक्ला फ्रांस में पढ़ाई कर रही है। अप्रैल 2019 से वह फ्रांस में है। 15 मार्च को फ्रांस से लौटने के बाद 17 मार्च को वह अपने रिश्तेदार प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान के घर मूंढ़ापांडे पहुंची। अचानक बुखार और जुकाम की शिकायत पर उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। 
विज्ञापन


उसकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई, लेकिन तीसरे ही दिन बुखार और जुकाम की शिकायत दूर हो गई। 29 अप्रैल को दूसरी सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लेकिन तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद शुक्रवार को चौथी रिपोर्ट भी निगेटिव आने के बाद 108 एंबुलेंस से मारीषा को घर तक छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारीषा बिल्कुल स्वस्थ है। मुरादाबाद के चिकित्सकों के लिए बड़ी उपलब्धि है। चिकित्सकों और स्टाफ ने अपनी परवाह न करते हुए उसका बेहतर से बेहतर इलाज किया। मारीषा को 14 दिनों तक होम क्वारंटीन में रखा गया है। उसकी निगरानी रहेगी।
- डा. एमसी गर्ग, सीएमओ

तालियां बजाकर मारीषा को किया विदा

जिला अस्पताल के स्टाफ ने तालियां बजाकर मारीषा के हौसले को सलाम किया। दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे सीएमएस डा. ज्योत्सना पंत, एमसी डा. राजेंद्र कुमार और डा. भावुतोष शंखधर के नेतृत्व में आइसोलेशन का स्टाफ मारीषा की विदाई करने एकजुट हुआ। मारीषा को फूलों का गुलदस्ता और डिस्चार्ज स्लिप भेंट की गई। सीएमएस डा. पंत ने कहा कि प्रोटोकॉल की तीन दवाओं के अलावा मारीषा को नियमित जिंक, विटामीन सी, कांपलेक्स और हेल्दी भोजन देने के साथ फेफड़ों को मजबूत बनाने की एक्साइज कराई गई।

परिवार की तरह रखा ख्याल : मारीषा

अस्पताल से स्वस्थ होकर लौटी मारीषा ने कहा कि आइसोलेशन वार्ड में स्टाफ के सभी लोगों ने परिवार के सदस्य की तरह उसका ख्याल रखा। उसे कभी एहसास नहीं होने दिया वह अस्पताल में भर्ती है। उसने कहा कि यदि किसी में कोरोना के लक्षण हैं वह अपनी जांच जरूर कराएं, ताकि संक्रमण से खुद के अलावा समाज को बचाया जा सके। मारीषा ने कहा कि अस्पताल में 23 दिन उसके लिए यादगार हैं। उसके पास किताबें पढ़ने और दुनिया जहान को जानने का पूरा मौका मिला। उसने इसका फायदा उठाया।

मारीषा शुक्ला के इलाज की प्रोफाइल

15 मार्च को फ्रांस से लौटी
17 मार्च को मूंढ़ापांडे अपने रिश्तेदार होमगार्ड चेतन चौहान के घर पहुंची
19 मार्च को बुखार, जुकाम के बाद जिला अस्पताल में भर्ती हुई
21 अप्रैल को कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आई
29 को दूसरा सैंपल भेजा और पाजिटिव रिपोर्ट आई।
2 अप्रैल को सैंपल भेजा पांच को निगेटिव रिपोर्ट आई
5 अप्रैल को तीसरा सैंपल भेजा और 10 अप्रैल को निगेटिव रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed