फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Many will be discharged from the Metropolitan Executive due to age conditions.

Moradabad News: उम्र की शर्त में महानगर कार्यकारिणी से कइयों की हो जाएगी छुट्टी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Many will be discharged from the Metropolitan Executive due to age conditions.
मुरादाबाद। भाजपा जिला और महानगर कमेटी की कार्यकारिणी के गठन के लिए पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने मुरादाबाद में डेरा डाल दिया है। अगर उम्र की शर्ते लागू हुईं तो माैजूदा कार्यकारिणी के आधे से ज्यादा पदाधिकारियों के छटनी हो जाएगी। दो मार्च तक पर्यवेक्षक नई कार्यकारिणी की सूची लेकर लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


माैजूदा भाजपा महानगर कमेटी का गठन 2019 में हुआ था। 2019 से अब तक दो महानगर अध्यक्ष बदल गए। लेकिन कमेटी मेें कोई आंशिक बदलाव नहीं किया गया। करीब सालभर से महानगर की कमान गिरीश भंडूला के हाथों में है। नई कमेटी के गठन के लिए पर्यवेक्षक विजय बहादुर पाठक मुरादाबाद पहुंच गए हैं। दो मार्च की दोपहर तक वह यही रहेंगे। 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए महानगर कमेटी में जातीय समीकरण को बनाए रखना चुनाैती होेगी। माैजूदा कार्यकारणी में पांच ब्राह्मण, तीन वैश्य और पंजाबी, दो ठाकुर, जाट, जाटव, एक-एक कायस्थ, खत्री, कुर्मी, त्यागी, वाल्मीकि, प्रजापति, कश्यप बिरादरी से हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर इस बार महानगर कमेटी चार की जगह तीन महामंत्री होंगे। इसके अलावा उम्र की सीमा 30 से 50 वर्ष तय की गई है। वर्तमान कमेटी के अधिकांश पदाधिकारी उम्र की कसाैटी पर खरे नहीं उतरेंगे। ऐसी स्थिति में महानगर कमेटी में नए चेहरों को जगह मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00




- महानगर कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं की उम्र 30 से 50 वर्ष तय की गई है। कमेटी में अब महामंत्री तीन होंगे। कार्यकारिणी के गठन के लिए पर्यवेक्षक आ गए है। उम्मीद है कि होली बाद नामों की घोषणा हो जाएगी। - गिरीश भंडूला, महानगर अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed