फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Many trains affected by the ongoing farmers' agitation in Punjab

पंजाब में जारी किसानों के आंदोलन से कई ट्रेनें प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Many trains affected by the ongoing farmers' agitation in Punjab
पंजाब के फिरोजपुर रेल मंडल में किसानों का आंदोलन जारी है। ऐसे में 204 एक्सप्रेस ट्रेनें और 43 पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित हैं। मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली 11 ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ा है। 20 और 21 दिसंबर को पांच जोड़ी ट्रेनें निरस्त रहीं, जबकि छह ट्रेनें अल्प दूरी के लिए चलाई गईं। अब 22 दिसंबर को पंजाब मेल और 23 दिसंबर को कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वहीं, कई ट्रेनों को जालंधर और लुधियाना में रोका जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को चंडीगढ़-अमृतसर सुपर फास्ट एक्सप्रेस, जम्मूतवी कानपुर एक्सप्रेस, हेमकुंड एक्सप्रेस, देहरादून-अमृतसर, देहरादून एक्सप्रेस रद्द रहने से यहां यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा हावड़ा-अमृतसर मेल को ब्यास स्टेशन पर रोक दी गई। रेलवे ने अगले दो दिन भी कानपुर-जम्मूतवी, पंजाब मेल और (13151) कोलकत्ता-जम्मूतवी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। सोमवार को (15211) दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस को ब्यास स्टेशन पर, (12203) सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस को नई दिल्ली स्टेशन पर, (12237) वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस को जालंधर कैंट स्टेशन, (13307 )धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस को मक्खू स्टेशन तक और (15611 ) गुवाहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस को सहारनपुर तक चलाया गया। इसके अलावा 21 दिसंबर को (15098 ) जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस को लक्सर से चलाया गया। आज (12204) अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस अपनी यात्रा नई दिल्ली से शुरू करेगी। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफॉर्मों पर ठंड में यात्रियों को ट्रेनों की प्रतीक्षा करना पड़ रहा है। यदि इसी तरह आंदोलन कहीं आगे जारी रहा तो लोगों की दिक्कतें और बढ़ जाएंगी। काफी संख्या में लोग ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण भी अपना टिकट निरस्त करा रहे हैं। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार और रेलवे के प्रतिनिधि किसान संगठनों से वार्ता कर रहे हैं। उम्मीद है जल्द ही यात्रियों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed